कबड्डी खिलाड़ी हस्ती वेगड़ ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लैंगिक समानता पर दिया जोर

Summary :

महिला दिवस पर हस्ती वेगड़ का संदेश: लड़कियां लड़कों से कम नहीं

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुजरात के राजकोट की रहने वाली कबड्डी खिलाड़ी हस्ती वेगड़ ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर लड़कों और लड़कियों को समान बताते हुए समाज में समान अवसरों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज के समय में लड़कियां कई क्षेत्रों में लड़कों से भी आगे बढ़ चुकी हैं और यह बदलाव दिखाता है कि महिलाओं के लिए अवसरों की कोई कमी नहीं होनी चाहिए।

हस्ती वेगड़ ने अपने खेल जीवन के बारे में बताते हुए ‘आईएएनएस’ से कहा कि वे 2012-13 से कबड्डी से जुड़ी हुई हैं और यह उनका मुख्य खेल है। उन्होंने स्कूल से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कबड्डी खेली है और वर्तमान में वे सौराष्ट्र विश्वविद्यालय में एमपीएड में अभ्यास कर रही हैं। वे सौराष्ट्र विश्वविद्यालय की कबड्डी टीम की सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। इसके अलावा, उन्होंने हैंडबॉल, वॉलीबॉल, फुटबॉल, खो-खो और रग्बी जैसे खेलों में भी भाग लिया है, जिसमें पिछले साल रग्बी में उन्हें कांस्य पदक मिला था।

हस्ती ने महिला दिवस के अवसर पर अपने परिवार का भी धन्यवाद किया और बताया कि उनके छोटे भाई की तुलना में उन्हें अधिक सुविधाएं और समर्थन मिला, जिससे वे इस मंच तक पहुंच पाई हैं। वे सभी माता-पिता को संदेश देती हैं कि अपनी बेटियों को किसी भी क्षेत्र में अपनी रुचि के अनुसार आगे बढ़ने का अवसर दें। जब वे आगे बढ़ेंगी, तो न केवल उनका बल्कि उनके परिवार का नाम भी रोशन होगा।

उन्होंने कबड्डी में अपने आदर्श खिलाड़ी के रूप में अनूप कुमार का नाम लिया और बताया कि वे रोजाना ढाई से तीन घंटे अभ्यास करती हैं। कबड्डी के खेल में वे एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जहां एक राइडर और एक डिफेंडर की भूमिका होती है। राइडर अकेले पॉइंट लेने जाता है, जबकि डिफेंडर टीम के साथ मिलकर विरोधी टीम को रोकने की कोशिश करता है। वे टीम भावना की अहमियत को भी समझती हैं और मानती हैं कि कबड्डी जैसा खेल टीम वर्क को बढ़ावा देता है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.