कमल हासन ने केरल के मुख्यमंत्री से की मुलाकात 

Summary :

NULL

कोच्चि : अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने आज केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन से मुलाकात की और कर्नाटक में चुनाव के बाद के घटनाक्रम की पृष्ठभूमि में देश में मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की। सूत्रों ने बताया कि बोलगट्टी पैलेस में दोपहर के भोज के दौरान 40 मिनट तक दोनों के बीच बातचीत हुई। इस दौरान माकपा केरल सचिवालय के सदस्य पी राजीव भी मौजूद थे। उन्होंने देश में मौजूदा राजनीतिक स्थिति खासकर कर्नाटक में घटनाक्रम पर बातचीत की , जहां धर्मनिरपेक्ष दलों ने भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए हाथ मिला लिया। संवाददाताओं से बात करते हुए मक्काल नीधि मय्यम के संस्थापक हासन ने केरल में माकपा नीत एलडीएफ सरकार की सराहना की ।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Desk Team