मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) के अध्यक्ष कमल हासन ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकाने पर भारतीय वायु सेना के हवाई हमलों का मंगलवार को स्वागत किया और ‘वीरों’ की वीरता को ‘सलाम’ किया। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि देश को ‘‘अपने वीरों पर गर्व’ है। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान में आतंकी शिविरों पर कहर बरपाने के बाद हमारे 12 (लड़ाकू विमान) सुरक्षित घर लौट आए। भारत को अपने वीरों पर गर्व है। मैं उनकी वीरता को सलाम करता हूं।”
भारत ने मंगलवार तड़के पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किये और माना जा रहा है कि आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में 14 फरवरी को जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी ठिकाने पर हवाई हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने के बाद भारत और पाकिस्तान के मध्य बढ़े तनाव के बीच यह हमला सामने आया है। भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बालाकोट में पाकिस्तान स्थित कई आतंकवादी समूहों के शिविरों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया।


Download Android App
Download iOS App




