मध्यप्रदेश के कमलनाथ ने नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनकी शहादत के कारण ही भारत को स्वतंत्रता मिली।
उन्होंने कहा कि नई पीढ़ को स्वतंत्रता का मूल्य समझने के लिए बलिदानी क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का भी अध्ययन करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भारत की आजादी को और ज्यादा अर्थपूर्ण बनाने के लिए हर नागरिक को ईमानदारी से अपने कर्तव्य निभाने होंगे।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से कहा कि देश की एकता और अखण्डता के प्रति हमेशा जागरूक रहें और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए हमेशा चैतन्य रहें।


Download Android App
Download iOS App



