Karan Kundrra Car Missing: टीवी से लेकर ओटीटी की दुनिया में नाम कमाने वाले एक्टर करण कुंद्रा ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सनीसची मचा दी है। इस दौरान उन्होंने अपने पोस्ट में यह खुलास किया है कि उनके घर से उनकी नई लग्जरी विंटेज कार चोरी हो गई है। दरअसल, वह एक वीडियो के जरिए अपने हाले दिल बयां कर रहे हैं। इसके साथ ही आप यह भी जानकर हैरान हो जाएंगे कि उनकी कार को खरीदे हुए अभी 24 घंटे भी नहीं हुए हैं। वहीं, गैराज से ही कार कायब हो गई है।
Highlights:
- करण कुंद्रा की चमचमाती हुई कार गायब, 24 धंटे में लगा करोड़ों का चूना
- गैरेज से ही गाड़ी हुई चोरी
- करण का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
गैरेज से ही गाड़ी हुई चोरी
बता दें कि करण कुंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने अपने दोस्तों से अपील भी की है कि अगर उनके साथ कोई मजाक या फिर फ्रैंक कर रहे हैं तो प्लीज उन्हें बता दें। दरअसल, उनकी गाड़ी अभी गैरेज में नहीं हैं।
करण का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
दरअसल, करण कुंद्रा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही बॉलीवुड कैमरामैन वीरल भयानी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है कि दोस्तों जिसने भी मजाक किया है ये बिल्कुल भी फनी नहीं है। आगे लिखा है कि अगर आप मेरे दोस्त हैं तो ये मेरी नई कार है। प्लीज कोई मजाक नहीं। यह कोई सही समय नहीं है फ्रैंक करने का। दरअसल, अभी ठीक से चलाई भी नहीं है। प्लीज यार ऐसा मत करो।


Download Android App
Download iOS App



