Karnataka: बेंगलुरु में 10 साल की बच्ची की मौत, स्विमिंग पूल में मिला शव

Summary :

बेंगलुरु के एक अपार्टमेंट के स्विमिंग पूल में 10 साल की एक लड़की कथित तौर पर मृत पाई गई। मृतक लड़की की पहचान मान्या के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की खलते समय स्विमिंग पूल में गिर गई थी। व्हाइट फील्ड के डीसीपी शिवकुमार ने कहा, “अपार्टमेंट के स्विमिंग पूल में गिरने से मान्या नाम की 10 वर्षीय लड़की की मौत हो गई। वह खेलते समय पानी में गिर गई और उसे अस्पताल ले जाया गया।” डीसीपी ने आगे कहा कि लड़की के पिता की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है और मामला दर्ज कर…

बेंगलुरु के एक अपार्टमेंट के स्विमिंग पूल में 10 साल की एक लड़की कथित तौर पर मृत पाई गई। मृतक लड़की की पहचान मान्या के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की खलते समय स्विमिंग पूल में गिर गई थी।

व्हाइट फील्ड के डीसीपी शिवकुमार ने कहा, “अपार्टमेंट के स्विमिंग पूल में गिरने से मान्या नाम की 10 वर्षीय लड़की की मौत हो गई। वह खेलते समय पानी में गिर गई और उसे अस्पताल ले जाया गया।”

डीसीपी ने आगे कहा कि लड़की के पिता की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है और मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बच्ची के माता-पिता ने उसकी मौत पर संदेह जताया है और जांच का अनुरोध किया है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team