Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

आसमान में बादलों पर सीढ़ियों की तरह चढ़ती नज़र आई महिला, नजारा देख यूज़र्स हुए हैरान

Summary :

Skydiving Viral Video : हाल ही में एक बेहद पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पॉपुलर हुआ है। इतने सारे लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं और इसके बारे में बात कर रहे हैं इसका कारण ये है कि यह असल में हैरान करने वाला वीडियो है। वीडियो में एक महिला स्काईडाइविंग करते हुए हर तरह के शानदार जिमनास्टिक मूव्स (Skydiving Viral Video) कर रही है। इस पर विश्वास करना मुश्किल है, लेकिन माजा कुक्ज़िनस्का नाम की 23 वर्षीय स्काइडाइवर (Skydiver) ने असल में ऐसा कर दिखाया है। यहां देखें वायरल वीडियो SKY WALKING. Wow Amazing 😱🧐👏 (via…

Skydiving Viral Video

Skydiving Viral Video : हाल ही में एक बेहद पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पॉपुलर हुआ है। इतने सारे लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं और इसके बारे में बात कर रहे हैं इसका कारण ये है कि यह असल में हैरान करने वाला वीडियो है। वीडियो में एक महिला स्काईडाइविंग करते हुए हर तरह के शानदार जिमनास्टिक मूव्स (Skydiving Viral Video) कर रही है। इस पर विश्वास करना मुश्किल है, लेकिन माजा कुक्ज़िनस्का नाम की 23 वर्षीय स्काइडाइवर (Skydiver) ने असल में ऐसा कर दिखाया है।

यहां देखें वायरल वीडियो

 Courtesy : वायरल वीडियो एक्स पर @ScienceGuys_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया

जब आप वीडियो देखेंगे तो आपको लगेगा कि वह सीढ़ियों की तरह बादलों पर चढ़ रही हैं। लेकिन जैसे-जैसे वीडियो (Skydiving Viral Video) आगे बढ़ता है, वह अलग-अलग जिमनास्टिक मूव्स करना शुरू कर देती है जो हवा में बड़े करतबों की तरह होते हैं। भले ही ये वीडियो पुराना है लेकिन लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है। वे इस पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं और यह वीडियो (Skydiving Viral Video) तेजी से इंटरनेट पर फैल रहा है।

लोगों ने दिए अपने रिएक्शन

यह वीडियो (Skydiving Viral Video) एक्स पर @ScienceGuys नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और बहुत से लोग इसके बारे में अपनी-अपनी राय दें रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है- यह कैसे हो सकता है? कोई मुझे समझाओ। एक और शख्स ने लिखा है-यह तो अलग लेवल का टैलेंट है…वॉव। एक और यूजर ने लिखा है- ये कूल है… मुझे तो जंप करते समय हमेशा बहुत डर लगता है।

माजा है प्रोफेशनल स्काई डाइर और एथलीट

Skydiving Viral Video
Skydiving Viral Video

दूसरे यूजर ने लिखा है- ये देखना बेहद खूबसूरत है। ये वीडियो (Skydiving Viral Video) माजा ने अगस्त में शेयर किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था- लोगों को जो चाहिए मैं वो दे रही हूं। ऐसा लगता है सभी लोगों को आसमान में चलना अच्छा लगता है। सीधा खड़े रहना स्काईडाइविंग का सबसे बेसिक पोजिशन है। ऐसा दिखाने के लिए कि आप चल रहे हैं, बस अपने पैरों को आगे-पीछे हिलाए। मैंने आप लोगों के लिए कुछ सीढ़ियां चढ़ने की कोशिश की लेकिन यह शायद उतनी अच्छी नहीं लग रही। ये वीडियो (Skydiving Viral Video) सोशल मीडिया पर खूब पॉपुलर हो रहा है। बहुत से लोग माजा के बारे में अच्छी बातें कह रहे हैं और उनकी तारीफ़ करते भी नज़र आए हैं। माजा असल में प्रोफेशनल स्काई डाइर और एथलीट है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Khushboo Sharma

google-partner