कर्नाटक में भाजपा के महासचिव पी मुरलीधर राव ने मंगलवार को कहा कि पार्टी राज्य में स्थिर सरकार देगी और विकास को फिर से पटरी पर लायेगी।
यहां पत्रकारों से उन्होंने कहा, ‘‘कनार्टक के छह करोड़ लोगों को बीते एक साल में गठबंधन सरकार के शासन में परेशानी का सामना करना पड़ा। पार्टी कर्नाटक की जनता से वादा करती है कि भाजपा सरकार यहां विकास कार्य को पटरी पर लायेगी। लोगों में यह आत्मविश्वास है।’’
उन्होंने दावा किया कि भाजपा के प्रति लोगों का सम्मान ‘बढ़ा’ है। केंद्र में भाजपा सरकार में है और उसने कर्नाटक में पूरे घटनाक्रमों पर पूरे धैर्य के साथ लोकतांत्रिक तरीके से काम किया है ।
उन्होंने दावा किया कि जदएस और कांग्रेस के कई विधायक दोनों पार्टियों की राजनीति से निराश थे, वे भाजपा में शामिल होना चाहते थे।


Download Android App
Download iOS App



