कर अधिकारियों को दायित्व निभाने से रोकने के आरोप में कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमार स्वामी और उनके कुछ मंत्रिमंडल सहयोगियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की आयकर विभाग की मांग के बाद एक सहायक पुलिस आयुक्त को मामले में जांच का जिम्मा सौंपा गया है।
प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (गोवा-कर्नाटक क्षेत्र) बी आर बालकृष्णन ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर और अन्य के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की थी।
शिकायत में इन लोगों पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने पिछले महीने छापेमारी के दौरान आयकर विभाग के अधिकारियों को डराया-धमकाया और उनके दायित्व निर्वहन में बाधा उत्पन्न की।
कुमारस्वामी ने बीजेपी पर बोला हमला , कहा – PM मोदी हिटलर से भी खराब
पुलिस ने बताया कि बनासवांडी उपमंडल के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) को बालकृष्णन की शिकायत पर मामले में जांच का जिम्मा सौंपा गया है।
कुमारस्वामी, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और राज्य के अन्य मंत्रियों तथा समर्थकों ने 28 मार्च को आयकर कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया था।
उन्होंने आरोप लगाया था कि केंद्र विपक्ष को डराने-धमकाने के लिए आयकर विभाग, प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रहा है।


Download Android App
Download iOS App



