प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बिना कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष बहुत झूठ बोलते हैं, क्योंकि वह अपने पिता के पापों तले दबे हुए हैं, जो कि बोफोर्स घोटाले में शामिल थे।
मोदी ने यहां बुधवार को एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘कभी-कभी मैं सोचता हूं। वह इतना झूठ क्यों बोलते हैं? मुझे लगता है कि बोफोर्स सौदे में उनके पिता के पापों का बोझा उनका दिमाग पर लदा हुआ है। उन्हें धुलने के लिए, वह बाकी दुनिया में वही पाप फैला रहे हैं।’
कुमारस्वामी ने बीजेपी पर बोला हमला , कहा – PM मोदी हिटलर से भी खराब
मोदी ने पूछा, ‘लेकिन वह नहीं जानते हैं कि जन्म और विरासत की बदौलत वह एक पार्टी की बागडोर तो संभाल सकते हैं, लेकिन कैसे वह 125 करोड़ लोगों का विश्वास जीतेंगे।’


Download Android App
Download iOS App



