Karnataka: कर्नाटक में आये भारी बारिश से पुरे राज्य में तबाही मची हुई है। उडुपी जिले में मंगलवार को मूसलाधार बारिश जारी रही, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो गया। अधिकारियों ने बताया कि करकला, कुंदपुरा, तेक्कट्टे, हिरगना, बसरूर, बारकुर, नित्तुरू, काउप और उदयवाड़ा के कई निचले इलाकों में अब भी घुटनों तक पानी भरा हुआ है और सड़कें या तो अवरुद्ध हो गई हैं या उन पर वाहन चलाना संभव नहीं है।
Highlights:
- कर्नाटक के उडुपी में भारी बारिश से जनजीवन हुआ प्रभावित
- कई सड़कों से टूटा संपर्क
- जिले के लिए जारी किया गया ‘रेड अलर्ट’
Karnataka: बहे कई वाहन
उडुपी के पुत्तूर और कोलालगिरी रोड के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-66 के एक हिस्से में भी जलभराव हो गया। जलभराव के कारण, एक कार का चालक पानी की गहराई का अनुमान नहीं लगा पाया तथा वाहन पानी में बहता चला गया, बाद में वह उडुपी ग्रामीण पुलिस थाना क्षेत्र के कन्नारपड़ी-काडेकरु संपर्क रोड पर अटक गया। अधिकारियों ने बताया कि कार में सवार सभी चार लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने वाहन को बाहर निकाल लिया।
Karnataka: मंगलवार को भी जारी रहा भारी बारिश का दौर
दक्षिण कन्नड़ जिले में एक दिन पहले भी भारी से बेहद भारी बारिश हुई और मंगलवार को मंगलुरु, पुत्तूर, बंटवाल जैसे स्थानों पर बारिश का दौर जारी रहा। अधिकारियों ने बताया कि बेल्थांगडी, सुल्लिया और गुंड्या-शिरडी क्षेत्र के घाट खंड में मंगलवार को भारी बारिश जारी रही, जिसके कारण विभिन्न हिस्सों में यातायात बाधित रहा।
दक्षिण कन्नड़ प्रशासन ने मंगलवार को जिले के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया, जिसके चलते स्कूल और पीयू कॉलेज बंद कर दिए गए।


Download Android App
Download iOS App



