भारत राष्ट्र समिति (BRS) के अध्यक्ष एवं तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव को शनिवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर मान्यता दी गई। तेलंगाना विधानसभा के अध्यक्ष गद्दाम प्रसाद कुमार ने सदन में यह घोषणा की।
अध्यक्ष ने कहा, ‘‘मैंने भारत राष्ट्र समिति विधायक दल को मुख्य विपक्षी दल के रूप में मान्यता दी है क्योंकि यह तेलंगाना की तीसरी विधानसभा में 39 सदस्यों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है और इसके नेता एवं विधायक कल्वाकुंतला चंद्रशेखर राव को नेता प्रतिपक्ष के तौर पर मान्यता दी जाती है।’’
गौरतलब है कि कांग्रेस ने हाल में हुए विधानसभा चुनाव में 119 सीटों में से 64 सीटें जीतकर राज्य में सरकार बनाई जबकि उसके चुनाव पूर्व सहयोगी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने एक सीट पर जीत दर्ज की।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



