प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के महिला सम्मेलन में भाग लेने के लिए Kerala के तृश्शूर शहर पहुंचे तो उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जनरल हॉस्पिटल जंक्शन से कार्यक्रम स्थल तक प्रधानमंत्री के लगभग दो किलोमीटर लंबे रोड शो के दौरान सड़क के दोनों ओर उत्साही भाजपा समर्थकों सहित हजारों लोग कतार में खड़े थे। लक्षद्वीप में विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत करने के बाद कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से कुट्टनाल्लोर स्थित हेलीपैड पर पहुंचे। वहां से, उनका काफिला तृश्शूर के हॉस्पिटल जंक्शन तक गया, जहां उन्होंने एक रोड शो शुरू किया।
- PM मोदी BJP के महिला सम्मेलन में भाग लेने के लिए केरल के तृश्शूर शहर पहुंचे
- इस दौरान PM मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया
- PM के रोड शो के दौरान उत्साही भाजपा समर्थकों सहित हजारों लोग कतार में खड़े थे
- केरल की पारंपरिक शॉल ओढे PM ने खुले वाहन से भीड़ का अभिवादन किया
युवाओं में दिखा उत्साह
3.40 बजे शुरू हुए रोड शो में प्रधानमंत्री एक खुले वाहन में सवार होकर सड़क के दोनों किनारे खड़ी भीड़ की ओर हाथ हिला रहे थे। विशेष रूप से युवा, PM मोदी की एक झलक पाने और उनका अभिवादन करने के लिए बहुमंजिला इमारतों की छतों और बालकनी में जमा हो गए। केरल की पारंपरिक शॉल ओढे PM मोदी ने खुले वाहन से सड़क के दोनों ओर मौजूद भीड़ का अभिवादन किया। सजी हुई खुली जीप में प्रधानमंत्री के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन, अभिनेता से भाजपा नेता बने सुरेश गोपी और राज्य महिला मोर्चा की अध्यक्ष निवेदिता सुब्रमण्यन भी थीं। प्रधानमंत्री के पहुंचते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल बरसा कर और नारे लगाकर उनका स्वागत किया। अभिवादन पर PM मोदी ने लोगों की ओर मुस्कुराते हुए हाथ हिलाया।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




