केरल में पिछले 24 घंटो के दौरान मूसलाधार बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया तथा वर्षाजनित कारणों से एक बच्ची समेत छह लोगों की मौत हो गयी। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक कासरगोड़ में एक व्यक्ति की बाढ़ की चपेट में आकर मौत हो गयी। कन्नूर, कोझिकोड, पतनमतिट्टा, कासरगोड़ और तिरुवनंतपुरम जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हो जाने की रिपोर्टें मिली है।
उन्होंने बताया कि इडुक्की, कोझिकोड और तिरुवनंतपुरम जिलों में बारिश से काफी नुकसान पहुंचा है। बारिश से 10 से अधिक मकानें क्षतिग्रस्त हो गयी, जबकि निचले इलाकों में जगह-जगह जलभराव होने के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। ट्रेनों के संचालन पर भी बारिश का असर पड़ है। कदालुंडी के समीप रेल पटरी पर पेड़ गिरने से शोरानुर-मंगलापुरम के बीच यातायात प्रभावित हुआ। पानी के बहाव को देखते हुए इडुक्की में कल्लारकुट्टि बांध के गेट खोल दिये गये हैं।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



