प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के बड़े भाई धर्मषिभाई पटेल के निधन पर शुक्रवार को शोक प्रकट किया। धर्मषिभाई 95 साल के थे। राजकोट में बृहस्पतिवार रात उनका निधन हो गया। प्रधानमंत्री ने गुजराती में ट्वीट किया, ‘‘गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के बड़े भाई धर्मषिभाई के निधन से मैं दुखी हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘उनके बेटे अश्विन से बातचीत हुई और शोकसंतप्त परिवार के लिए संवेदना प्रकट की। ओम शांति।’’ उल्लेखनीय है कि केशुभाई पटेल का 92 साल की उम्र में 29 अक्टूबर को अहमदाबाद में निधन हो गया था।


Download Android App
Download iOS App



