पिछले दिनों से देश भर में केतन अग्रवाल हत्याकांड काफी चर्चा में हैं। इस घटना को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। बता दें कि महाराष्ट्र के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में एक नया मोड़ सामने आया है। खुद को सिया गोयल एडवोकेट बताने वाले आशुतोष श्रीवास्तव ने सिया के भाई साहिल गोयल को 10 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस भेजा है। उनका कहना है कि साहिल ने टीवी चैनलों और अन्य मीडिया प्लेटफार्म पर ऐसे बयान दिए, जिनसे उनकी पेशेवर छवि को नुकसान हुआ है।
इसका हवाला देते हुए उन्होंने मानहानि का दावा करते हुए सिया के भाई को नोटिस भेजा है। एडवोकेट का दावा है कि सिया गोयल ने अपनी इच्छा से उन्हें इस केस को लड़ने की पैरवी की है और इसके लिए जरूरी दस्तावेज भी दिए हैं। उनका कहना है कि इसलिए उनके अधिकार पर सवाल उठाना गलत बता है। इसको लेकर वकील ने नोटिस जारी किया है।
परिवार ने वकील के दावे पर जताई आपत्ति

दूसरी तरफ, सिया गोयल के परिवार अलग दावे कर रहे हैं। भाई साहिल गोयल का कहना है कि उनके परिवार ने कभी भी आशुतोष श्रीवास्तव को अपना वकील नियुक्त नहीं किया था। उनका आरोप है कि श्रीवास्तव ने सिया से गलत तरीके से कागजों पर हस्ताक्षर करवाकर खुद को उनका वकील बताया। साहिल ने यह भी कहा कि परिवार की तरफ से इस मामले की कानूनी कार्यवाही पहले से ही दूसरे वकील कर रहे हैं। परिवार का मानना है कि सच सामने लाने के लिए पूरी घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच जरूरी है। इस बयान ने दोनों पक्षों के बीच विवाद को और पेचीदा कर दिया है।
वकील के नोटिस में 3 मुख्य मांगें

बता दें कि साहिल गोयल को भेजे गए कानूनी नोटिस में वकील आशुतोष श्रीवास्तव ने तीन स्पष्ट मांगें रखी हैं। पहली, मीडिया में दिए गए सभी विवादित बयानों को तुरंत वापस लिया जाए। दूसरी, उनकी प्रतिष्ठा को कथित नुकसान के लिए बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगी जाए। तीसरी, लिखित आश्वासन दिया जाए कि भविष्य में उनके खिलाफ ऐसे आरोप या बयान नहीं दिए जाएंगे। तय समय सीमा के भीतर इन मांगों को पूरा न करने पर आगे कानूनी कार्रवाई हो सकती है। फिलहाल, इस घटनाक्रम ने केतन अग्रवाल हत्याकांड से जुड़े विवाद को और गहरा दिया है। इस मामले में रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं। केतन अग्रवाल हत्याकांड से पूरा परिवार पूरी तरह से टूट चुका है।
Also Read: लोहागढ़ किला हत्या मामला: केतन के पासपोर्ट नष्ट करने के एंगल से होगी जांच, खंगाली जाएगी काॅल डिटेल


Download Android App
Download iOS App




