बेटी बनी जल्लाद… 30 लाख के कर्ज के लिए मां पर किए चाकू से 10 वार, राज खुला तो पिता और छोटी बहन को भी मार डाला

Summary :

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। केआर पुरम थाना क्षेत्र में एक बेटी ने अपने लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर अपने माता-पिता और छोटी बहन की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी बेटी श्वेता के पार्टनर केनेथ को पुडुचेरी से गिरफ्तार कर लिया है। क्या है हत्या की वजह? पुलिस के मुताबिक, श्वेता और उसके पार्टनर केनेथ पर करीब 30 लाख रुपये का कर्ज था। केनेथ लगातार श्वेता पर परिवार से पैसे मांगने का दबाव बनाता था। वहीं, श्वेता की मां मुथुलक्ष्मी अपनी बेटी के लिव-इन रिलेशनशिप में…

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। केआर पुरम थाना क्षेत्र में एक बेटी ने अपने लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर अपने माता-पिता और छोटी बहन की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी बेटी श्वेता के पार्टनर केनेथ को पुडुचेरी से गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है हत्या की वजह?

पुलिस के मुताबिक, श्वेता और उसके पार्टनर केनेथ पर करीब 30 लाख रुपये का कर्ज था। केनेथ लगातार श्वेता पर परिवार से पैसे मांगने का दबाव बनाता था। वहीं, श्वेता की मां मुथुलक्ष्मी अपनी बेटी के लिव-इन रिलेशनशिप में रहने से नाराज थीं और उन्होंने उसे कोई भी आर्थिक मदद देने से साफ मना कर दिया था। इसलिए श्वेता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी मां मुथुलक्ष्मी की हत्या कर दी। लेकिन हुआ ये कि शव को ठिकाने लगाने से पहले श्वेता के पिता सोमसुंदर और छोटी बहन सुप्रिया भी आ गए। तब उन्होंने उनकी हत्या भी कर दी।

बिज़नेस के लिए घर के कागजात रखे गिरवी

जानकारी के अनुसार, श्वेता और केनेथ एक प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ते थे। वहीं दोनों की दोस्ती हुई और वे सिगेहल्ली के एक अपार्टमेंट में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। श्वेता की मां मुथुलक्ष्मी बेटी के इस रिश्ते ने नाराज थी। उनकी मां चाहती थी कि उनकी बेटी उनके पास वापस लौट आएं। कुछ महीनों पहले श्वेता और केनेथ ने बिजनेस प्लान बनाया और अपनी नौकरी छोड़ दी। बिज़नेस के लिए श्ववेत्ता ने अपने घर के कागजात गिरवी रखकर लोने लिया।

परिवार में तनाव तब और बढ़ गया, जब श्वेता के माता-पिता के घर पर लोन चुकाने के कानूनी नोटिस आने लगे। इस भारी-भरकम कर्ज को उतारने के लिए श्वेता अपने माता-पिता से संपत्ति (प्रॉपर्टी) में अपना हिस्सा मांगने लगी। इसी बात को लेकर मां-बेटी के बीच आए दिन गंभीर झगड़े होने लगे। आखिरकार, विवाद इस हद तक बढ़ गया कि श्वेता और उसके पार्टनर केनेथ ने मिलकर अपनी मां को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच डाली ।

मां पर चाकू से ताबड़तोड़ 10 वार किए

जांच टीम के अनुसार, आरोपी केनेथ के पास बेंगलुरु में कई फ्लैट थे, जिनमें से आरके पुरम वाले फ्लैट में श्वेता रहती थी। बीते रविवार को श्वेता की मां मुथुलक्ष्मी अपनी छोटी बेटी सुप्रिया के साथ उससे मिलने पहुंची थीं। सुप्रिया उसी शाम वापस लौट आई, लेकिन मुथुलक्ष्मी वहीं रुक गईं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उस रात श्वेता और उसकी मां के बीच केनेथ के साथ उसके रिश्तों को लेकर विवाद हुआ।

KR Puram Triple Murder Case
(Image- Social Media)

श्वेता ने अपने कबूलनामे में बताया कि जब विवाद बढ़ा, तब केनेथ हेडफोन लगाकर दूसरे कमरे में था। बहस इतनी बढ़ गई कि श्वेता ने अपनी मां पर चाकू से ताबड़तोड़ 10 वार कर दिए, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद, वारदात को छुपाने के लिए श्वेता और केनेथ ने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। दोनों ने घटनास्थल से खून के धब्बे और सबूत मिटाने के लिए गर्म पानी में मिर्च मिलाकर पूरे फर्श की सफाई भी की।

Bengaluru Triple Murder: छोटी बहन को पिता को मार डाला

अगले दिन, जब श्वेता के पिता सोमसुंदर और छोटी बहन सुप्रिया, मुथुलक्ष्मी को ढूंढते हुए उसके केआर पुरम वाले फ्लैट पर पहुंचे, तो वहां का नजारा खौफनाक था। अचानक पिता और बहन को सामने देखकर श्वेता हैरान रह गई। राज खुलने के डर से दोनों आरोपियों ने सोमसुंदर और सुप्रिया पर भी चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

इस हमले में सुप्रिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सोमसुंदर गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद किसी तरह अपार्टमेंट के मेन गेट तक भागने में सफल रहे। दम तोड़ने से ठीक पहले उन्होंने वहां मौजूद लोगों को बताया कि केनेथ और श्वेता ने उन पर जानलेवा हमला किया है।

M Shwetha Arrested: बस स्टैंड के पास से धर दबोचे गए दोनों आरोपी

पुलिस के अनुसार, इस ट्रिपल मर्डर को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी छत के रास्ते दूसरे गेट से होते हुए स्कूटी से फरार हो गए। हालांकि, रास्ते में स्कूटी खराब होने के कारण केनेथ ने श्वेता को अकेले बस से जाने को कहा और दोनों अलग-अलग दिशाओं में भाग निकले। जांच टीम ने श्वेता को पुडुचेरी के एक बस स्टैंड के पास से धर दबोचा।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।