Kullu Landslide: भूस्खलन में इमारत हुई जमींदोज, दो लोगों की दर्दनाक मौत, लोगों से सतर्क रहने की अपील

Summary :

Kullu Landslide: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के इनर अखाड़ा बाजार में भूस्खलन ने तबाही मचा दी। इस दर्दनाक हादसे में एक दो मंजिला मकान पूरी तरह जमींदोज हो गया, जिसमें दो लोग मलबे में दब गए। घटना के बाद से NDRF, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं, लेकिन लगातार बारिश और पहाड़ी से गिरते मलबे ने रेस्क्यू ऑपरेशन को चुनौतीपूर्ण बना दिया है। Kullu Landslide घटना के वक्त मकान में दो अलग-अलग कमरों में एक NDRF जवान और दो कश्मीरी मजदूर मौजूद थे। इनमें से फरहिद नाम के एक मजदूर ने खिड़की…

Kullu Landslide: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के इनर अखाड़ा बाजार में भूस्खलन ने तबाही मचा दी। इस दर्दनाक हादसे में एक दो मंजिला मकान पूरी तरह जमींदोज हो गया, जिसमें दो लोग मलबे में दब गए। घटना के बाद से NDRF, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं, लेकिन लगातार बारिश और पहाड़ी से गिरते मलबे ने रेस्क्यू ऑपरेशन को चुनौतीपूर्ण बना दिया है।

Kullu Landslide

Kullu Landslide
Kullu Landslide

घटना के वक्त मकान में दो अलग-अलग कमरों में एक NDRF जवान और दो कश्मीरी मजदूर मौजूद थे। इनमें से फरहिद नाम के एक मजदूर ने खिड़की से कूदकर अपनी जान बचा ली, लेकिन उसका साथी और NDRF जवान मलबे में फंस गए। फरहिद ने बताया कि हम सोने की तैयारी कर रहे थे कि अचानक जोरदार आवाज आई और पत्थर गिरने लगे। मैं घबराकर किचन की खिड़की से कूद गया, लेकिन अपने साथी को नहीं बचा सका।

Himachal Pradesh Landslide

स्थानीय निवासी कार्तिक चौधरी ने हादसे का मंजर बयां करते हुए कहा कि रात करीब 12 बजे तेज आवाज के साथ पहाड़ी दरकी और कुछ ही पलों में मकान मलबे में बदल गया। NDRF इंस्पेक्टर योगराज ने कहा कि हमें रात 11:30 बजे सूचना मिली थी। हमारी टीम तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन बारिश और मलबे का खतरा ऑपरेशन को जटिल बना रहा है। हम दबे हुए लोगों को निकालने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

Kullu News Today

Kullu Landslide
Kullu Landslide

लगातार बारिश ने कुल्लू और आसपास के इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ा दिया है। कई सड़कें बंद हैं, और लोग अपने घरों में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की अपील की है। दूसरी तरफ मंडी में भी भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई।

ALSO READ: Himachal Pradesh Mandi Landslide: भूस्खलन ने मचाई तबाही, 6 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।