Jamshedpur Robbery: दिनदहाड़े लूट लिया सोना-चांदी, दुकान मालिक को जमकर पीटा

Summary :

Jamshedpur Robbery: जमशेदपुर शहर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित वर्द्धमान ज्वेलर्स में बुधवार दोपहर हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट की बड़ी घटना को अंजाम दिया। बताया गया कि छह अपराधी ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुए और अचानक हथियार निकालकर दुकान के मालिक पंकज जैन को बंधक बना लिया। इसके बाद उन्होंने दुकान से भारी मात्रा में जेवरात और आभूषण लूट लिए। विरोध करने पर अपराधियों ने पंकज जैन के सिर पर पिस्तौल की बट से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। Jamshedpur Robbery दुकानदार के मालिक पर हमले के बाद तुरंत टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया…

Jamshedpur Robbery

Jamshedpur Robbery: जमशेदपुर शहर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित वर्द्धमान ज्वेलर्स में बुधवार दोपहर हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट की बड़ी घटना को अंजाम दिया। बताया गया कि छह अपराधी ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुए और अचानक हथियार निकालकर दुकान के मालिक पंकज जैन को बंधक बना लिया। इसके बाद उन्होंने दुकान से भारी मात्रा में जेवरात और आभूषण लूट लिए। विरोध करने पर अपराधियों ने पंकज जैन के सिर पर पिस्तौल की बट से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

Jamshedpur Robbery

Jamshedpur Robbery
Jamshedpur Robbery

दुकानदार के मालिक पर हमले के बाद तुरंत टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बता दें कि अपराधियों ने लाखों रुपए के आभूषण लूटे और फरार हो गए। हाथापाई और लूटपाट के दौरान तीन राउंड फायरिंग भी हुई, लेकिन किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

CCTV Check

Jamshedpur Jewellery Shop Robbed
Jamshedpur Jewellery Shop Robbed

सूचना मिलने पर सोनारी थाना पुलिस की टीम के साथ सिटी एसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर अपराधियों की पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी। पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर अपराधियों की तलाश तेज कर दी है। स्थानीय लोग इस घटना से आक्रोशित हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

पहले भी हुई लूटपाट

इसके पहले इसी जिले के चाकुलिया थाना क्षेत्र में 24 जून की रात अपराधियों ने ज्वेलरी दुकानदार से डेढ़ करोड़ रुपए के सोने के आभूषण व नगदी लूटे थे। बाद में पुलिस ने वारदात में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया था।

ALSO READ: Himachal Pradesh Mandi Landslide: भूस्खलन ने मचाई तबाही, 6 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।