अग्रणी जिला प्रबंधक श्री दीपक जैन नेबताया कि ग्वालियर जिले के बैंकों के करेन्सी चेस्ट में पर्याप्त मात्रा में नगदधनराशि उपलब्ध है। बैंकों द्वारा आवश्यकतानुसार पर्याप्त लेन-देन किया जा रहा है। जैन ने बताया कि सभी बैंक करेन्सी चेस्ट में नगद धनराशि आवश्यकतानुसार उपलब्ध है।इसके संबंध में उनके द्वारा सभी बैंक प्रमुखों से संपर्क कर जानकारी प्राप्त की गई है। श्री जैन ने बैंकिंग प्रक्रिया को स्पष्ट करते हुए बतलाया कि नगद धनराशि की आवश्यकता पर बैंकों द्वारा आपसी लेन-देन करके भी राशि उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रिजर्व बैंक द्वारा भी प्रतिदिन बैंकों में उपलब्ध राशिकी मॉनीटरिंग की जाती है। इसलिये आम जन इस तरह की कोई धारणा न रखें कि जिले की बैंकिंग संस्थाओं पर धनराशि की कोई कमी है।
बैंकों में नगदी की कमी नहीं
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



