मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के लिए E-KYC जरूरी, जानें पूरी प्रक्रिया और लास्ट डेट

Summary :

Ladki Bahin Yojana Last Date: महाराष्ट्र सरकार की मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के तहत अब सभी लाभार्थी महिलाओं के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया को जरूरी कर दिया गया है। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सरकार ने दो महीने की समयसीमा तय की है। राज्य सरकार ने यह नया नियम लागू किया है कि सिर्फ महिला लाभार्थी ही नहीं, बल्कि अगर महिला शादीशुदा है तो उसके पति की और अगर अविवाहित है तो उसके पिता की ई-केवाईसी भी कराना अनिवार्य होगा। इसका उद्देश्य यह जानना है कि पूरे परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक तो नहीं…

Ladki Bahin Yojana Last Date: महाराष्ट्र सरकार की मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के तहत अब सभी लाभार्थी महिलाओं के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया को जरूरी कर दिया गया है। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सरकार ने दो महीने की समयसीमा तय की है। राज्य सरकार ने यह नया नियम लागू किया है कि सिर्फ महिला लाभार्थी ही नहीं, बल्कि अगर महिला शादीशुदा है तो उसके पति की और अगर अविवाहित है तो उसके पिता की ई-केवाईसी भी कराना अनिवार्य होगा। इसका उद्देश्य यह जानना है कि पूरे परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक तो नहीं है।

Ladki Bahin Yojana Last Date: क्यों लिया गया यह फैसला?

इस योजना पर सरकार का काफी आर्थिक बोझ आ रहा है। साथ ही कई शिकायतें मिली हैं कि कुछ अपात्र महिलाएं भी योजना का लाभ ले रही हैं। इस वजह से सरकार ने फर्जी लाभार्थियों की पहचान के लिए यह सख्त कदम उठाया है। पहले सिर्फ महिला की आय की जांच होती थी, जिससे अधिकतर महिलाएं पात्र साबित हो रही थीं। लेकिन अब सरकार ने तय किया है कि परिवार की कुल आय के आधार पर पात्रता तय की जाएगी।

Ladki Bahin Yojana Last Date
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के लिए E-KYC जरूरी, फोटो (social media)

Ladki Bahin Yojana New Rule: नया नियम क्या कहता है?

अगर किसी महिला की खुद की आय कम है, लेकिन पति या पिता की आय जोड़ने के बाद पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपये से ज्यादा निकलती है, तो ऐसी स्थिति में उस महिला को योजना के लिए अपात्र माना जाएगा। इससे पात्र महिलाओं की संख्या में कमी आ सकती है, लेकिन यह नियम केवल योग्य लाभार्थियों को योजना का लाभ देने के लिए लागू किया गया है।

Ladki Bahin Yojana E-KYC: ऑनलाइन ई-केवाईसी कैसे करें?

  • सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://ladakibahin.maharashtra.gov.in
    पर जाएं।
  • होमपेज पर “ई-केवाईसी” वाले बैनर पर क्लिक करें।
  • खुलने वाले फॉर्म में अपना आधार नंबर और कैप्चा दर्ज करें।
  • आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे डालकर “सबमिट” पर क्लिक करें।
  • सिस्टम जांच करेगा कि ई-केवाईसी पहले से हुई है या नहीं।
  • अगर केवाईसी पहले हो चुकी है, तो संदेश मिलेगा कि “ई-केवाईसी पहले ही पूर्ण हो चुकी है”।
  • अगर नहीं हुई है और आपका आधार पात्रता सूची में है, तो आगे की प्रक्रिया कर सकते हैं।
Ladki bahin yojana Last Date
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के लिए E-KYC जरूरी, फोटो (social media)

किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?

इस योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज जरूरी हैं:

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • उम्र का प्रमाण (जन्म प्रमाण पत्र)
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आय प्रमाण पत्र
  • वोटर आईडी कार्ड
Ladki bahin yojana Last Date
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के लिए E-KYC जरूरी, फोटो (social media)

Ladki Bahin Yojana E-KYC OTP Issue: ध्यान देने योग्य बात

ई-केवाईसी के दौरान कई महिलाओं ने शिकायत की है कि उनके मोबाइल पर ओटीपी नहीं आ रहा है, जिससे प्रक्रिया अधूरी रह जाती है। इस समस्या को सरकार के संज्ञान में लाया गया है और इसे जल्द हल करने की कोशिश की जा रही है। अगर आप इस योजना के लाभार्थी हैं, तो तय समयसीमा में ई-केवाईसी जरूर पूरा करें, ताकि आपको योजना का लाभ मिलता रहे और भविष्य में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें: Azim Premji Scholarship: छात्राओं के सपनों को मिलेगी उड़ान, ₹30,000 की स्कॉलरशिप से पूरी होगी शिक्षा, जानें कब होंगे आवेदन शुरू

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।