पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद आदतन अपराधी और जेल यात्री है जो कभी सुधरने वाले नहीं हैं। चारा घोटाले में एक बार सजा होने के बाद भी हजार करोड़ की बेनामी सम्पति एकत्र कर लिए। किसी को बरी करना या सजा देना कोर्ट का काम है। राजद के जातीय आधार पर सजा के आरोप को इनकार करते हुए कहा कि कोर्ट जाति देख कर सजा नहीं देती है। जातीय कार्ड काफी पुराना हो चुका है और अब बिहार काफी आगे निकल चुका है।
तथ्यों व सबूतों के आधार पर चारा घोटाले के दूसरे मामले में दोषी करार दिए गए लालू प्रसाद को कड़ी सजा ही मिलने की संभावना है। श्री मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद को 15 साल बिहार में राज करने का मौका मिला मगर पूरे बिहार को अंधेरे में रखा। उन्हें लगता था कि लोग हमेशा लालटेन के साथ रहेंगे मगर अब बिहार से लालटेन युग खत्म हो चुका है। लालू प्रसाद को अपनी पार्टी का चुनाव चिन्ह बदल कर एलईडी बल्ब कर लेना चाहिए।
लालू प्रसाद जेल में रहे या बाहर कोई फर्क नहीं पडऩे वाला है। 2010 में तो लालू प्रसाद बाहर ही थे 1995 में 170 सीट जीतने वाली उनकी पार्टी 24 सीट पर सिमट गई थी। 2015 में अगर नीतीश कुमार साथ नहीं होते तो 80 सीट जीतना संभव नहीं था। लालू प्रसाद जातीय कार्ड पहले भी खेल चुके हैं मगर अब कोई कार्ड खेल लें बिहार की जनता झांसा में नहीं आने वाली है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



