एनएसजी सुरक्षा घटाए जाने पर राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मोदी सरकार पर हमला बोला है लालू प्रसाद यादव ने कहा कि सरकार उनके खिलाफ साजिश रच रही है। वही , लालू यादव ने अपने बेटे तेज प्रताप यादव के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर दिए बयान को गलत बताते हुए कहा कि यह एक बेटे का गुस्सा है जिसके पिता की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है। बता दे कि लालू प्रसाद यादव ने कहा कि वे बेटे के बयान का समर्थन नहीं करते हैं। मेरी सुरक्षा बिहार की जनता करेगी।
वही , तेजस्वी का कहना हैं कि लालूजी के जान पर अभी भी ख़तरा बना हुआ हैं । ऐसे में ये उनकी हत्या की साज़िश रची गयी हैं । तेजस्वी के अलावा राजद का हर विधायक इस मुद्दे पर उतेजित था। हालांकि सदन में यह मुद्दा निश्चित रूप से मंगलवार को उठेगा। आपको बता दे कि केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव को मिले वीआईपी एनएसजी कमांडो के सुरक्षा कवर जेडू को हटा लिया है।
आधिकारिक सूत्रों ने आज बताया कि सुरक्षा पाने वाले विभिन्न लोगों को खतरे की हालिया समीक्षा के बाद यह कदम उठाया गया है। सूत्रों ने बताया कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री को अब जेड श्रेणी की सुरक्षा दी जाएगी। इस श्रेणी के तहत मिलने वाले सुरक्षा कवर के अनुसार, अब उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के सशस्त्र कमांडो दस्ते की होगी।
अब लालू की सुरक्षा की जिम्मेदारी राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के ब्लैक कैट कमांडोज की नहीं होगी। एनएसजी सिर्फ जेडू सुरक्षा कवर मुहैया करवाती है। सूत्रों ने बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने सुरक्षा पाने वाले विभिन्न अति विशिष्ट व्यक्तियों (वीआईपी) को खतरों की हाल ही में समीक्षा की थी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को प्राप्त जेडू सीआरपीएफ वीआईपी सुरक्षा कवर पूरी तरह से वापस ले लिया गया है। अब उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी राज्य पुलिस की होगी। उन्होंने बताया कि कोयला एवं खान राज्य मंत्री को जेड श्रेणी का सुरक्षा कवर तब दिया गया था जब वह गृह राज्य मंत्री थे।


Download Android App
Download iOS App



