भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मंगलवार को कहा कि चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम से अभी संपर्क नहीं हो पाया है लेकिन इसके लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।
इसरो ने अपने एक ट्वीट में कहा,‘‘ विक्रम लैंडर के लोकेशन का चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने पता लगा लिया गया है, मगर अब तक उससे संपर्क नहीं साधा जा सका है। विक्रम लैंडर से संपर्क स्थापित करने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।’’
इसरो ने मंगलवार को कहा कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर शनिवार को उतरते समय अंतिम क्षणों में विक्रम लैंडर से इसरो का संपर्क टूट गया था। लैंडर का पता लगा लिया गया है लेकिन अभी तक उससे संपर्क नहीं हो सका है। इसरो ने कहा कि लैंडर विक्रम से संपर्क स्थापित करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।
इसरो के एक अधिकारी ने कहा कि चंद्रयान-2 का लैंडर विक्रम चांद की सतह पर सलामत और साबुत अवस्था में है और यह टूटा नहीं है। उसकी लैंडिंग तेज गति से हुई थी। उससे पुन: संपर्क स्थापित करने की हरसंभव कोशिश की जा रही है लेकिन यह काफी कठिन कार्य हो सकता है।


Download Android App
Download iOS App



