अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर PM मोदी समेत दिग्गज नेताओं ने जताया दुख

Summary :

ऋषि कपूर के निधन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर सहित कई बड़े नेताओं ने दुख जताया।

हिंदी सिनेमा का एक चमकता हुआ सितारा अस्त हो गया है। बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता ऋषि कपूर ने 67 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। मुंबई के हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। ऋषि कपूर के निधन से बॉलीवुड के अलावा राजनीति जगत के लोग भी सदमे में है। 
ऋषि कपूर के निधन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर सहित कई बड़े नेताओं ने दुख जताया। 
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, बहुआयामी, प्रिय और जीवंत … ये ऋषि कपूर जी थे। वह प्रतिभा का पावरहाउस थे। मैं हमेशा उनसे सोशल मीडिया पर हुई अपनी बातचीत को याद करूंगा। वह फिल्मों और भारत की प्रगति को लेकर हमेशा उत्साहित थे। मैं उनके निधन से दुखी हूँ। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना। शांति।


उपराष्ट्रपति ने ऋषि कपूर के निधन पर दुख जताते हुए लिखा, दिग्गज हिंदी फिल्म अभिनेता, श्री ऋषि कपूर के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। प्रतिभावान अभिनेता ने कई भूमिकाओं पर निबंध लिखे और अपनी रोमांटिक फिल्मों के लिए लोकप्रिय रहे।


राहुल गांधी ने ऋषि कपूर के निधन पर दुख जताते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘‘एक और महान अभिनेता ऋषि कपूर के निधन के साथ भारतीय सिनेमा के लिए यह भयावह सप्ताह बन गया है।’’ 


सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘अभिनेता रहे ऋषि कपूर के निधन से गहरा धक्का लगा। वह एक महान अभिनेता ही नहीं बल्कि बहुत ही मानवता प्रेमी थे। उनके परिवार, मित्र और प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदना। 


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘‘अभिनेता के अचानक निधन के समाचार से बहुत व्यथित हूं। अभिनेता ने अपने अभिनय जीवन में कई पीढियों को मनोरंजन से रोमांचित किया। यह अपूरणीय क्षति है। मेरी उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।’’  


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऋषि कपूर के निधन पर दुख जताते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘युवा दिलों की धड़कन रहे बहुमुखी अभिनय-कला के धनी ऋषि कपूर जी का निधन एक युग का अंत है। भावभीनी श्रद्धांजलि! उनकी गुनगुनाती यादें यूं ही गूंजती रहेंगी, ‘चल कहीं दूर निकल जाएं’।  

बॉलीवुड के लिए पिछले 24 घंटों में यह दूसरी बुरी खबर है। बुधवार को अभिनेता इरफान खान का 53 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। 1973 में फिल्म बॉबी के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अभिनेता ऋषि कपूर ने हर तबके और हर उम्र के लोगों के दिलो पर राज किया है।

Desk Team