कोरोना संक्रमण को देखते हुए गौतमबुद्धनगर में 21 हॉटस्पॉट ग्रीन और 24 हॉटस्पॉट रेडजोन जोन में हुए शामिल

Summary :

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर में चिन्हित 54 हॉटस्पॉट में से 21 हॉटस्पॉट ऐसे हैं, जिनमें पिछले 28 दिनों से कोई भी कोरोना संक्रमित व्यक्ति नहीं पाया गया है।

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर में  चिन्हित 54 हॉटस्पॉट में से 21 हॉटस्पॉट ऐसे हैं, जिनमें पिछले 28 दिनों से कोई भी कोरोना संक्रमित व्यक्ति नहीं पाया गया है। जिसके कारण ग्रीन जोन में तब्दील किया गया है, वहीं उनको हॉटस्पॉट की सूची से हटा दिया गया है। आधिकारिक सूचना के तहत 24 हॉटस्पॉट रेड जोन में है, वहीं 9 चिन्हित हॉटस्पॉट ऐसे हैं, जो ओरेंज जोन में है। 21 हॉटस्पॉट ऐसे हैं, जो कि ग्रीन जोन में शामिल हैं। 
आपको बता दें की ग्रीन जोन का मतलब है कि पिछले 28 दिनों में कोई नया कोरोना से संक्रमित मामला इन हॉटस्पॉट से नहीं आया है, वहीं ओरेंज जोन का मतलब है कि पिछले 14 दिनों में कोई कोरोना से संक्रमित मामला सामने नहीं आया है। रेड जोन का मतलब है कि पिछले 14 दिनों में इन चिन्हित हॉटस्पॉट से नए मामले सामने आए हैं। 
ग्रीन जोन की सूची में जिन 21 जगहों को हॉटस्पॉट की सूची से हटाया गया है उनमें- 
1. डिजाइनर पार्क, सेक्टर 62 नोएडा 
2. लोटस एसप्सिया, सेक्टर 100 
3. अल्फा 1, ग्रेटर नोएडा 
4. एटीएस डॉल्स, ग्रेटर नोएडा 
5. एस गोल्फ शाइर, सेक्टर 150 
6. सेक्टर 44 ए, नोएडा 
7. गांव विसनोली पोस्ट दुजाना दादरी 
8. जेपी विश टाउन सेक्टर 128ए, नोएडा 
9. ओमिक्रोन-3ए सेक्टर 3 ए ,ग्रेटर नोएडा 
10. निराला ग्रीनशायर सेक्टर 2, ग्रेटर नोएडा और पटवारी गांव 
11. महक रेसीडेंसी, अछेगा ग्रेटर नोएडा 
12. गांव घोड़ी बछेड़ा, ग्रेटर नोएडा 
13. सेक्टर 27 
14. पाल्म ओलम्पिया ए गौर सिटीए ग्रेटर नोएडा वेस्ट, सेक्टर 16 
15. सेक्टर 41, नोएडा 
16.हाइडी पार्क, सेक्टर 78 
17 . सेक्टर 28 
18. सेक्टर 37, नोएडा 
19. ग्रांड ओमैक्स, सेक्टर93बी नोएडा 
20. लोजिक्स ब्लॉसम काउंटी सेक्टर 137 नोएडा, पारस 7. टीएर्रा, सेक्टर 137 
21. गांव वजिदपुर 
ओरेंज जोन की सूची में चिन्हित 9 हॉटस्पॉट 
1. सेक्टर 20, नोएडा 
2. सुपरटेक केपटाउन सेक्टर 74, नोएडा 
3. एल्डिको यूटोपिया सेक्टर 93, नोएडा 
4. बेगमपुर 
5. सिल्वर सिटी सेक्टर पी.2, ग्रेटर नोएडा 
6. 14थ एवेन्यु गौर सिटी 
7. शताब्दी रेल विहार सेक्टर 62, नोएडा 
8. गामा 1 ग्रेटर नोएडा 
9. ईटीए-1 ग्रेटर नोएडा 
सूची के अनुसार, रेड जोन में 24 चिन्हित हॉटस्पॉट 
1. सेक्टर 50, नोएडा 
2. सेक्टर 15, नोएडा 
3. पास्र्वनाथ प्रेस्टीज सेक्टर 93ए 
4. क्लेओ काउंटी सेक्टर 121, नोएडा 
5. सेक्टर 15ए, नोएडा 
6. ऐच्छर गांव ग्रेटर नोएडा 
7. चेरी काउंटी टेक्जोन 4 ग्रेटर नोएडा 
8. केंद्रीय विहार-2 सेक्टर 82, नोएडा 
9. सेक्टर 55, नोएडा 
10. स्काईटेक मैट्रोट सेक्टर 76, नोएडा 
11. सेक्टर 34, नोएडा 
12. सेक्टर 19, नोएडा 
13. सेक्टर 5 और 8 जेजे कॉलोनी, नोएडा 
14. सेक्टर 45, नोएडा 
15. गांव तिलपता ग्रेटर, नोएडा 
16. निठारी सेक्टर 31 
17. चोटपुर गांव सेक्टर 63 
18. कुलेसरा ग्रेटर नोएडा 
19. चोरा गांव 
20. पाई ईएसटी, ग्रेटर नोएडा 
21. सेक्टर 30 
22. ककराला गांव, सेक्टर 80 
23. गांव जोनछाना ब्लॉक जेवर 
24. सेक्टर 122 
आपको बता दें की नोएडा में आज (गुरुवार को) ही कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 137 हो गई है, वहीं अब तक 81 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। साथ ही अब कुल 56 कोरोना से संक्रमित मरीजो का इलाज चल रहा है। 

Desk Team