लोकसभा चुनाव 2019 : अरुणाचल प्रदेश में मतदान के दौरान झड़प, 3 घायल

Summary :

यहां गुरुवार को ताली विधानसभा क्षेत्र में हो रहे मतदान के दौरान दो चिर प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक पार्टियों के समर्थकों के बीच झड़प में तीन लोग घायल हो गए

ईटानगर : यहां गुरुवार को ताली विधानसभा क्षेत्र में हो रहे मतदान के दौरान दो चिर प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक पार्टियों के समर्थकों के बीच झड़प में तीन लोग घायल हो गए। एक चुनाव अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार राय ने कहा कि झड़प पिपसोरांग में एक मतदाता बूथ के बाहर हुई। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है क्योंकि क्षेत्र की दूरसंचार कनेक्टिविटी खराब है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि घायलों को हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया है।

लोकसभा चुनाव 2019 : कैराना में मतदान में बाधा, BSF ने की हवाई फायरिंग

अरुणाचल प्रदेश में दो लोकसभा सीटों और 57 विधानसभा सीटों के लिए एकसाथ चुनाव हो रहे हैं। लोकसभा सीटों के लिए 12 उम्मीदवार और विधानसभा सीटों के लिए 181 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। अपराह्न् 3 बजे तक यहां 50.87 प्रतिशत मतदान हुआ था।

मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने चीन से सटे तवांग जिले के लमबरदुंग मतदान केंद्र में अपना वोट डाला।

अरुणाचल पश्चिम संसदीय क्षेत्र से तीसरी बार जीतने की कोशिश कर रहे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू का सामना पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी से है। इसके अलावा उनके खिलाफ नेशनल पीपुल पार्टी के खायोदा अपिक और जनता दल (सेकुलर) के जारजुम इते चुनाव मैदान में हैं।

भाजपा ‘मिशन 60 प्लस 2’ के साथ राज्य की दोनों संसदीय सीटों पर जीत दर्ज करना चाहती है।

यहां 57 विधानसभा और दो लोकसभा सीट के लिए कुल 2,202 मतदान केंद्र बनाए गए थे। राज्य में कुल 7,98,249 मतदाता हैं।

Desk Team