लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रणब मुखर्जी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Summary :

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि और उन्हें याद किया

देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की आज जन्म जयंती है। इस मोके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। 11 दिसम्बर 1935 पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले में जन्मे प्रणब दा का इसी वर्ष अगस्त माह में निधन हुआ है।
ओम बिरला ने ट्वीट किया कि भारत रत्न से सम्मानित पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। समर्पण भाव से संविधान प्रदत्त जिम्मेदारियां निभाते हुए देशहित में किए गए कार्यों के लिए मुखर्जी जी का जीवन हम सब के लिए सदैव अनुकरणीय रहेगा।


प्रणब मुखर्जी का जन्म 11 दिसम्बर 1935 पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले में किरनाहर शहर के निकट स्थित मिराती गाँव में एक ब्राह्मण परिवार में कामदा किंकर मुखर्जी और राजलक्ष्मी मुखर्जी के यहाँ हुआ था। उनके पिता 1920 से कांग्रेस पार्टी में सक्रिय होने के साथ पश्चिम बंगाल विधान परिषद में 1952 से 64 तक सदस्य और वीरभूम (पश्चिम बंगाल) जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके थे। उनके पिता एक सम्मानित स्वतन्त्रता सेनानी थे, जिन्होंने ब्रिटिश शासन की खिलाफत के परिणामस्वरूप 10 वर्षो से अधिक जेल की सजा भी काटी थी। भारत की आज़ादी  के संघर्ष में उन्होंने एक अहम भूमिका निभाई। 

 26 जनवरी 2019 को प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन ने उन्हें अपना उम्मीदवार घोषित किया था। सीधे मुकाबले में उन्होंने अपने प्रतिपक्षी प्रत्याशी पी.ए. संगमा को हराया। प्रणब मुखर्जी को मनमोहन सिंह की सरकार में रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री और वित्त मंत्री जैसे अहम पद  मिले। उन्होंने 25 जुलाई 2012 को भारत के तेरहवें राष्ट्रपति के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। 

Desk Team