लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंदोपाध्याय शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की एक टिप्पणी के जवाब में पश्चिम बंगाल सरकार की एक योजना का उल्लेख किया तो स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि ‘‘आप सदन में राज्य की मार्केटिंग मत करिए।’’
दरअसल, प्रश्नकाल के दौरान के दौरान एक पूरक प्रश्न के उत्तर में हर्षवर्धन ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सरकार ने पहले आयुष्मान भारत योजना को लागू किया था, लेकिन बाद में इसे बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री का पदभार संभालने के बाद उन्होंने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बात की है। इस योजना को राजनीतिक चश्मे से नहीं देखना चाहिए।
राज्यसभा में उठी बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग
बाद में बंदोपाध्याय ने कहा कि मंत्री जी पार्टी के दबाव में राजनीतिक बयान दे रहे हैं। पश्चिम बंगाल की सरकार ने पहले ही स्वास्थ्य बीमा योजना चल रही है जिसके तहत पांच लाख रुपये का कवर मिलता है। इस पर बिरला ने कहा कि ‘आप यहां पश्चिम बंगाल की मार्केटिंग मत करिए।’’ बंदोपाध्याय ने कहा कि वह राजनीतिक दृष्टिकोण से बात नहीं कर रहे हैं। वह सिर्फ राज्य सरकार की एक योजना का उल्लेख कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



