बीते कुछ सालों में एक के बाद स्टारकिड्स ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है और अब इस लिस्ट में एक नाम और जुड़ गया है। जी हाँ मशहूर फिल्म निर्माता निर्देशक महेश मांजरेकर की छोटी बेटी सई जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है।

जी हाँ सई फिल्म दबंग 3 के जरिये डेब्यू करने जा रही हैं। बॉलीवुड फिल्मकार अरबाज खान इन दिनों सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा को लेकर दबंग 3 बना रहे हैं। इस फिल्म से महेश की छोटी बेटी सई सिल्वर स्क्रीन पर अपनी एक्टिंग का दमखम दिखती नजर आएंगी।

फिल्म में वह सलमान के साथ रोमांस करती दिखेंगी। सई फिल्म में सलमान की प्रेमिका के रोल में होंगी। उनका रोल प्रीक्वल में होगा। फिल्म में सलमान की पत्नी के रोल में सोनाक्षी ही होंगी लेकिन इसके साथ वह अपने यंग अवतार में सई के साथ रोमांस करते दिखेंगे।

महेश ने कहा कि उनकी बेटी सई, प्रभु देवा निर्देशित दबंग 3 डेब्यू करने जा रही हैं। उन्होंने कहा,‘‘यह एक प्राउड मोमेंट है जब आपका बच्चा वह करे जो वह वाकई करना चाहता हो और यह खूबसूरत एहसास है। “

महेश ने आगे कहा , “वह हमेशा से एक ऐक्टर बनना चाहती थी और अब उसे अपने इस डेब्यू के लिए एक बेहतरीन फिल्म मिल गई है, इसलिए जाहिर है कि मैं उसके लिए काफी खुश हूं।’’

महेश ने कहा कि फिल्म दबंग 3 में वह भी अपने पुराने रोल में नजर आएंगे और अपनी बेटी के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। उन्होंने बताया कि फिल्म में बेटी के साथ उनका छोटा सा रोल होगा क्योंकि इस फिल्म के फर्स्ट पार्ट में उनके किरदार की मौत हो चुकी है।

बेटी के साथ स्क्रीन शेयर करने की बात पर महेश मांजरेकर का कहना है, यह बेहतरीन मोमेंट होगा सिर्फ उनके लिए ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी और बेटी के लिए भी, जहां वे स्क्रीन पर साथ दिखेंगे और ऐसा स्क्रीन पर देखना दुर्लभ ही होता है।


Download Android App
Download iOS App



