वर्ल्ड कप के बाद लॉर्ड्स के मैदान पर डिविलियर्स ने 6 छक्के लगाकर मचाया तहलका, वीडियो वायरल

Summary :

आईसीसी विश्व कप 2019 इंग्लैंड की जीत के साथ खत्म हो गया है। विश्व कप खत्म होने के बाद सारी टीम अपने-अपने घर पहुंच गई हैं और अपने परिवारों के साथ समय बिता रही हैं।

आईसीसी विश्व कप 2019 इंग्लैंड की जीत के साथ खत्म हो गया है। विश्व कप खत्म होने के बाद सारी टीम अपने-अपने घर पहुंच गई हैं और अपने परिवारों के साथ समय बिता रही हैं। लेकिन इंग्लैंड के एतिहासिक क्रिकेट ग्राउंड पर खिलाड़ी ने ऐसा कारनामा किया है जिसके बाद सब हैरान रह गए हैं।
 इस खिलाड़ी ने लॉडर्स में चौके-छक्कों की बरसात लगा दी है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स की हम बात कर रहे हैं। लॉडर्स मैदान पर डिविलियर्स ने चौके-छक्कों की बरसात कर दी है। डिविलियर्स के इस रूप को देखकर गेंदबाज भी हैरान और परेशान हो गए थे। 
आईसीसी विश्व कप से पहले एबी डिविलियर्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। विश्व कप के बाद टी20 ब्लास्ट 2019 टूर्नामेंट में उन्होंने 43 गेंइरें में नाबाद 88 रनों की शानदार पारी खेली थी। 
इस टूर्नामेंट में डिविलियर्स टीम मिडिलसेक्स की तरफ से खेल रहे हैं। मिडिलसेक्स को एस्सेक्स टीम ने 165 रनों का लक्ष्य मैच जीतने के लिए दिया था। जिसका पीछा करते हुए एबी डिविलियर्स ने सलामी बल्लेबाजी करते हूए नाबाद 88 रन बनाए और अपनी टीम को यह मैच जीताया। 

लॉडर्स की चारों तरफ डिविलियर्स ने छक्को की बारिश कर दी। साउथ अफ्रीका टीम की बात करें तो इस साल विश्व कप टूर्नामेंट में वह टॉप-4 टीम में भी जगह नहीं बना पाए थे। लीग मैचों में ही वह इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।
 विश्व कप में साउथ अफ्रीका टीम के खराब प्रदर्शन के बाद हर तरफ उनकी कड़ी आलोचना हो रही है। बताया जा रहा है कि विश्व कप इतिहास में साउथ अफ्रीकी टीम का ऐसा प्रदर्शन पहले कभी नहीं हुआ है। जब से टीम से डिविलियर्स के बाहर होने के बाद टीम ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। 

Desk Team