दिल्ली के हाई सिक्योरिटी एरिया में मौजूद इजरायल के दूतावास के पास धमाके की सूचना से पुलिस से सन्न रह गई. पुलिस अधिकारियों और यहां तैनात गार्ड के मुताबिक मंगलवार शाम के करीब पांच बजे तेज धमाके की आवाज सुनी गई. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। हालांकि सूत्रों ने बताया कि पुलिस की टीम को यहां से एक लेटर मिला है.
पहले भी हुआ विस्फोट
इजरायली दूतावास के पास पहले भी धमाका हुआ था. जनवरी 2021 में कम विस्फोट हुआ था, इसमें कुछ कारें क्षतिग्रस्त हो गईं थीं. इसमें कोई घायल नहीं हुआ था. इससे पहले, फरवरी 2012 में यहां इदूतावास की एक कार के नीचे बम लगाया गया था, जिसमें एक राजनयिक की पत्नी घायल हो गई थीं.
सुरक्षाकर्मी हाई अलर्ट पर
इजरायल और हमास के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से दूतावास के आसपास सुरक्षाकर्मी हाई अलर्ट पर हैं. दरअसल, हमास ने इजरायल पर सात अक्टूबर की सुबह रॉकेट हमला कर घुसपैठ की थी. इसके बाद से जंग जारी है.
मौके से मिला, राजदूत को संबोधित पत्र
पुलिस सूत्रों के हवाल से कहा कि दिल्ली पुलिस को इजराइल दूतावास परिसर के पीछे कथित ‘विस्फोट’ स्थल के पास से इजराइली राजदूत को संबोधित एक पत्र मिला है। इस पत्र को लेकर भी जांच की जा रही है। दिल्ली पुलिस ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस में कहा- जिस जगह से विस्फोट की आवाज आई थी, वहां दिल्ली पुलिस की डॉग स्क्वायड, क्राइम टीम और बम निरोधक टीम ने गहन तलाशी ली। विशेषज्ञों ने घटनास्थल की जांच की है। सबूतों को उठाया है। इन साक्ष्यों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। मामले की सघन जांच जारी है।
इजरायली विदेश का मंत्रालय बयान
इस वाकए पर इजरायली विदेश मंत्रालय का बयान भी आ गया है। इजरायली विदेश मंत्रालय का कहना है कि धमाका हुआ जिसके कारणों की जांच की जा रही है। वहीं दूतावास के उपप्रमुख ओहद नकाश कयनार ने कहा- दूतावास के सभी राजनयिक और कर्मचारी सुरक्षित हैं। हमारी सुरक्षा टीमें जांच में भारतीय एजेंसियों के साथ काम कर रही हैं। हम भी अपने स्तर पर जांच करेंगे।


Download Android App
Download iOS App




