LPG Cylinder Price Cut: महीने के पहले दिन मिली बड़ी राहत, 209 रुपये तक सस्ता हुआ LPG सिलेंडर

Summary :

दिल्ली में 19KG के LPG सिलेंडर की कीमत में 202 रुपये और कोलकाता में 209 रुपये की कटौती की गई है। लेकिन घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

अगस्त महीने के पहले दिन ही सरकारी तेल कंपनियों ने बड़ी राहत देते हुए देशभर में LPG सिलेंडर के दामों में 200 रुपये से अधिक तक की गई है। जिससे होटल, ढाबा और छोटे कारोबारियों को राहत मिलेगी। बता दें कि दिल्ली में 19KG के LPG सिलेंडर की कीमत में 202 रुपये और कोलकाता में 209 रुपये की कटौती की गई है। लेकिन घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दिल्ली में 19KG के सिलेंडर की कीमत

लगातार दो महीने से LPG सिलेंडर के दाम घटाए गए है और आज से कोलकाता में 19KG के सिलेंडर की कीमत 2872.50 रुपये हो गई है। वहीं दिल्ली में 19KG के सिलेंडर की कीमत अब 2,728 रुपये पहुंच गई है। प्रमुख शहरों में 19 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये से अधिक की कमी की, जिससे  होटल, कैटरिगं, चाय की दुकान चलाने वालों को राहत मिली जो खाना पकाने के लिए इस ईंधन पर निर्भर हैं।

जून में घरेलू सिलेंडर की कीमतों में गिरावट

कीमतों में कई बार बदलाव होने के बाद दो महीने से लगातार गिरावट देखने को मिली है। इससे पहले, जून में घरेलू सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपये प्रति सिलेंडर महंगा हुआ था औऱ दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई थी। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष से जुड़े वैश्विक बाजारों में रुकने के बाद, तेल कंपनियों ने 7 मार्च को एलपीजी की कीमतों में 60 रुपये प्रति सिलेंडर महंगा कर दिया था।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।