इस गर्लफ्रेंड डे अपनी Partner को दें मीठा Surprise, घर पर बनाएं ये 4 Trendy और Romantic Cake

Summary :

हर साल 1 अगस्त को गर्लफ्रेंड डे मनाया जाता है कपल्स के लिए एक खास दिन होता है। इस दिन को और भी यादगार बनाने के लिए, आप अपनी गर्लफ्रेंड के लिए घर पर ही स्पेशल डिज़ाइन वाला केक बनाकर उन्हें सरप्राइज दे सकते हैं। लेख में गर्लफ्रेंड डे के लिए कुछ बेहतरीन और ट्रेंडी केक आइडियाज दिए गए हैं यह देखने में प्यारा और स्वादिष्ट होता है। इसे लाल या गुलाबी विंटेज स्टाइल पाइपिंग और छोटे मोतियों से सजाया जा सकता है।

Girlfriend Day Special Cake Ideas: गर्लफ्रेंड डे हर लड़की के लिए बहुत खास दिन होता है। ज्यादातर कपल्स इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं, क्योंकि इस साथ उन्हें एक साथ कुछ खूबसूरत पल बिताने का मौका मिलता है। गर्लफ्रेंड डे हर साल 1 अगस्त को मनाया जाता है। अगर आप भी इस दिन अपनी गर्लफ्रेंड को सरप्राइज देना चाहते हैं, तो आप उसके लिए घर पर स्पेशल डिजाइन वाला केक बनाकर तैयार कर सकते हैं, जिसे देखकर वो आपको गले से लगा लेंगी। ऐसे में आज हम आपको यहां कुछ टॉप ट्रेंडी और रोमांटिक केक आइडियाज के बारे में बताएंगे।

गर्लफ्रेंड डे के लिए बेस्ट केक आइडियाज

1. हार्ट शेप केक

 Tasty Cake for Couple
Tasty Cake for Couple (Source: Social Media)

इस दिन आप अपनी गर्लफ्रेंड के लिए हार्ट शेप केक बनकर तैयार कर सकते हैं। ये देखने में बेहद क्यूट और खूबसूरत लगते हैं। साथ ही इसका टेस्ट भी लाजवाब होता है। अगर आप भी अपनी पार्टनर को खुश करना चाहते हैं, तो लाल या गुलाबी कलर के विंटेज स्टाइल पाइपिंग और छोटे मोती केक बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसमें रेड वेलवेट, वैनिला भी आते हैं।

2. पिनाटा केक

 Best Cake Ideas
Best Cake Ideas (Source: Social Media)

अगर आपको अपने सरप्राइज को थोड़ा और स्पेशल बनाना है, तो आप पिनाटा केक बना सकते हैं। यह चॉकलेट से बना होता है जिसे हथौड़े से थोड़ा जाता है। इसके अंदर आप अपनी गर्लफ्रेंड की पसंदीदा चीज़ें भी रखवा सकते हैं, जैसे- चॉकलेट्स, प्यारा सा लव लेटर या कोई क्यूट सा गिफ्ट आदि।

3. फ्रेश फ्लावर्स केक

Girlfriend Day Special Cake Ideas
Girlfriend Day Special Cake Ideas (Source: Social Media)

अगर आपकी गर्लफ्रेंड भी सादगी ज्यादा पसंद करती है, तो ये केक आइडिया सबसे बेस्ट ऑप्शन है। फ्रेश फ्लावर्स केक देखने में जितने ज्यादा सुंदर लगते हैं। खाने में इसका स्वाद उससे कई ज्यादा गुना बेहतर होता है। इसे ताजे फूलों से सजाकर बनाया जाता है। पेस्टल पिंक, लेवेंडर या व्हाइट क्रीम बेस पर ताजे गुलाब के फूल का स्वाद अच्छा होता है। पाइनऐप्पल, मैंगो या रोज-पिस्ता फ्लेवर भी परफेक्ट लगता है।

4. पर्सनल फोटो केक

 Tasty Cake for Couple
Tasty Cake for Couple (Source: Social Media)

गर्लफ्रेंड डे के खास मौके पर आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बिताए गए सबसे यादगार पल या आपकी पसंदीदा फोटो को केक पर प्रिंट करवा सकते हैं। एडिबल शीट का इस्तेमाल करके आपकी फोटो केक के ऊपर प्रिंट कर दी जाती है, जिसे आप खा भी सकते हैं। ऐसी फोटो चुनें जिसमें आप दोनों मुस्कुरा रहे हों या आपकी पहली डेट की फोटो हो।

Also Read: Cute Nickname for Girlfriend: अपनी Girlfriend को दें प्यार भरा Nickname, चेहरे पर आ जाएगी प्यारी सी मुस्कान

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।