वैश्विक दबाव और सऊदी कॉन्ट्रैक्ट की कीमत में तेजी, LPG सिलेंडर के क्यों बढ़े दाम? सरकार ने बताई वजह

Summary :

LPG Cylinder Price Hike Reason: आज LPG सिलेंडरों की कीमतों ने 1 अप्रैल से करारा झटका दिया है जिससे प्रमुख शहरों में व्यावसायिक सिलेंडरों की कीमतों में कुछ ही दिनों में दूसरी बार बढ़ोतरी देखी गई है। इस दौरान पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया कि उद्योगों और होटलों में उपयोग किए जाने वाले एलपीजी सिलेंडरों की कीमतें नियंत्रण से मुक्त हैं और बाजार द्वारा निर्धारित हैं। सिलेंडर की कीमतें महीने के आधार पर बदली जाती हैं। साथ ही इनकी खपत देश में कुल 10% से कम है। LPG सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी मंत्रालय ने बताया कि 1…

LPG Cylinder Price Hike Reason: आज LPG सिलेंडरों की कीमतों ने 1 अप्रैल से करारा झटका दिया है जिससे प्रमुख शहरों में व्यावसायिक सिलेंडरों की कीमतों में कुछ ही दिनों में दूसरी बार बढ़ोतरी देखी गई है। इस दौरान पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया कि उद्योगों और होटलों में उपयोग किए जाने वाले एलपीजी सिलेंडरों की कीमतें नियंत्रण से मुक्त हैं और बाजार द्वारा निर्धारित हैं। सिलेंडर की कीमतें महीने के आधार पर बदली जाती हैं। साथ ही इनकी खपत देश में कुल 10% से कम है।

LPG सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी

मंत्रालय ने बताया कि 1 अप्रैल से वाणिज्यिक सिलेंडरों की कीमतों में हुई बढ़ोतरी की गई है जिसका मुख्य रूप से सऊदी कॉन्ट्रैक्ट के साथ 44 प्रतिशत की बढ़ोतरी के कारण हुई है। अंतरराष्ट्रीय मानक मूल्य मार्च में 542 डॉलर प्रति मीट्रिक टन से बढ़कर अप्रैल में 780 डॉलर प्रति मीट्रिक टन हो गया। साथ ही वैश्विक एलपीजी आपूर्ति का 20-30% हिस्सा होर्मुज में फंसा होने के कारण कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। इन बाहरी दबावों के बावजूद, सरकार ने घरेलू सिलेंडरों में कोई बदलाव नहीं किया है।

मंत्रालय ने बताया कारण

मंत्रालय ने कहा कि मौजूदा कीमतों पर, तेल और गैस कंपनियां प्रति सिलेंडर 380 रुपये की कम वसूली कर रही हैं। मई के अंत तक कुल घाटा लगभग 40,484 करोड रुपये तक पहुंच जाएगा। बता दें कि पिछले साल भी, 60,000 करोड़ रुपये के कुल घाटे में से 30,000 करोड़ रुपये सार्वजनिक क्षेत्र के तेल उपक्रमों (पीएसयू) ने और 30,000 करोड़ रुपये भारत सरकार ने खर्च किए थे जिससे भारतीय नागरिकों को अंतरराष्ट्रीय एलपीजी की ऊंची कीमतों से बचाया जा सके।

एफटीएल सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी

आज दिल्ली में 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जो बढ़कर 2,078.50 रुपये हो गई है। वहीं 5 किलोग्राम के एफटीएल सिलेंडर की कीमत में 51 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जो प्रति रिफिल 549 रुपये है। कोलकाता में 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 218 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जो शहरी केंद्रों में ईंधन की बढ़ती लागत को दर्शाता है।

ALSO READ: घरेलू विमानों के टिकट नहीं होंगे महंगे, ₹15 बढ़ेगा ATF, सकंट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।