मध्य प्रदेश में मादक पदार्थ के खिलाफ मुहिम, डेढ़ करोड़ की जब्ती

Summary :

भोपाल 14 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के विरुद्ध पुलिस द्वारा चलाई जा रही मुहिम में लगभग डेढ़ करोड़ के मादक पदार्थों के अलावा संपत्ति की जब्ती की गई है। साथ कई गिरफ्तारियां भी हुई। राज्य में मादक पदार्थों के खिलाफ जारी मुहिम में सबसे बड़ी कार्रवाई विदिशा जिले में हुई है। ऑपरेशन क्लीन स्वीप के अंतर्गत विदिशा पुलिस ने एक संगठित अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट के विरुद्ध प्रभावी संयुक्त कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान कुल 92.01 ग्राम ब्राउन शुगर (अनुमानित कीमत 9 लाख 15 हजार रुपए), चार वाहन…

भोपाल 14 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के विरुद्ध पुलिस द्वारा चलाई जा रही मुहिम में लगभग डेढ़ करोड़ के मादक पदार्थों के अलावा संपत्ति की जब्ती की गई है। साथ कई गिरफ्तारियां भी हुई। राज्य में मादक पदार्थों के खिलाफ जारी मुहिम में सबसे बड़ी कार्रवाई विदिशा जिले में हुई है।

ऑपरेशन क्लीन स्वीप के अंतर्गत विदिशा पुलिस ने एक संगठित अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट के विरुद्ध प्रभावी संयुक्त कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान कुल 92.01 ग्राम ब्राउन शुगर (अनुमानित कीमत 9 लाख 15 हजार रुपए), चार वाहन (मर्सिडीज, स्विफ्ट डिजायर, मारुति अर्टिगा, सुजुकी एक्सेस) एवं नगदी नगद सहित लगभग एक करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति जब्‍त की गई।

जांच में सामने आया कि यह गिरोह चार स्तरों में संगठित रूप से कार्य कर रहा था। बताया गया है कि यह गिरोह राजस्थान से ब्राउन शुगर खरीदकर शहर में बेचते थे। गिरोह द्वारा फोन पे जैसे डिजिटल माध्यम एवं “डेड ड्रॉप” तकनीक के जरिए कॉन्टैक्टलेस डिलीवरी कर पुलिस से बचने का प्रयास किया जा रहा था।

इसी तरह जबलपुर की क्राइम ब्रांच एवं थाना खितौला पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 20 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (कीमत लगभग 10 लाख रुपए), दो मोबाइल फोन, 700 रुपए नगद एवं एक टैंकर ट्रक जप्त किया है।

आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इंदौर की क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्‍स के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 57.73 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग छह लाख रुपए एवं एक मोबाइल फोन जप्त किया। इसी प्रकार थाना सदर बाजार पुलिस ने चैकिंग के दौरान एमडी ड्रग्‍स की तस्‍करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लाखों रुपए की 12.74 ग्राम एमडी जब्‍त की है।

–आईएएनएस

एसएनपी/एमएस

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.