प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर एआईएमआईएम अध्यक्ष और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने नाराजगी जताई है। महंत ने ओवैसी के बयान को देश को तोड़ने वाला बताया है।
महंत गिरी ने कहा कि ओवैसी हमेशा देश के खिलाफ बोलते हैं, आतंकवाद का समर्थन करते हैं और संविधान विरोधी काम करते हैं। नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री होने के साथ ही एक हिन्दू हैं और सनातन परम्परा को मानने वाले हैं। मोदी एक कर्म योगी हैं और राम के काम में संविधान कभी आड़े नहीं आ सकता है।
नई शिक्षा नीति को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, HRD का नाम बदलकर किया गया शिक्षा मंत्रालय
उन्होंने कहा है कि सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संत परम्परा से आते हैं, जबकि देश के प्रधानमंत्री मोदी कर्म और सद्गृहस्थ संत हैं। इसलिए मंदिर के भूमि पूजन उनसे कराने का सभी साधु संतों के साथ ही पूरा देश स्वागत और समर्थन कर रहा है। महंत नरेंद्र गिरी ने कहा है कि मोदी और योगी जब भव्य राम मंदिर की आधार शिला रखेंगे तो उसके निर्माण में कोई विघ्न बाधा नहीं आयेगी।
उन्होंने ओवैसी को नसीहत देते हुए कहा है कि उन्हें इस विवाद में नहीं पड़ना चाहिए। इसके साथ ही उन्हें भी पांच अगस्त को अपने घर में बैठकर भगवान राम के नाम का जाप करना चाहिए जिससे उनके पिछले सभी पाप खत्म हो जायेंगे क्योंकि भगवान राम ही सभी का कल्याण करते हैं और उनका भी वही कल्याण करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



