महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने राज्य के विकास से जुड़े तमाम मुद्दों पर चर्चा की।प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि गढ़चिरौली माइनिंग हब, नागपुर एयरपोर्ट, स्थानीय निकायों के लिए वित्त आयोग निधि आदि के संबंध में सकारात्मक चर्चा हुई है। राज्य सरकार ने गढ़चिरौली में इस्पात क्षेत्र में एक बड़ी पहल की है और गढ़चिरौली अब देश के इस्पात शहर के रूप में विकसित हो रहा है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींशी भेट; राज्याच्या महत्त्वाच्या प्रकल्पांबाबत चर्चा
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांनी आज नवी दिल्ली येथे पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांची भेट घेऊन गडचिरोली माईनिंग हब, नागपूर विमानतळ विकास आणि स्थानिक स्वराज्य संस्थांच्या… https://t.co/Bk5GAhHgFH
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) March 13, 2025
विकास से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि केंद्र को गढ़चिरौली को खनन केंद्र के रूप में विकसित करने में सहयोग करना चाहिए। साथ ही नागपुर एयरपोर्ट के काम में तेजी लाई गई है। एयरपोर्ट के काम में आ रही बाधाएं जल्द ही दूर की जाएंगी। चर्चा में एक विषय यह था कि स्थानीय निकायों को 15वें वित्त आयोग से यथाशीघ्र धनराशि प्राप्त होनी चाहिए। मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन सभी मामलों में सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।
सीएम फडणवीस ने पीएम मोदी का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने विश्व दृश्य-श्रव्य एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) आयोजित करने का अवसर महाराष्ट्र को देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। यह शिखर सम्मेलन 1 से 4 मई तक मुंबई में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर आईआईटी की तर्ज पर मुंबई में भी आईआईसीटी (भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान) की स्थापना की जाएगी और इसके लिए केंद्र सरकार धनराशि भी उपलब्ध कराएगी। सीएम फडणवीस ने इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।


Download Android App
Download iOS App



