आज देशभर में धूमधाम से मनाई जाएगी Holi, जानें शुभ मुहूर्त

Summary :

देशभर में होली की धूम, जानें 14 और 15 मार्च का महत्व

देशभर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। 13 मार्च को होलिका दहन किया गया और 14 मार्च को होली का पर्व मनाया जा रहा है। इस बार होली के दिन चंद्र ग्रहण भी लगेगा, इसलिए शुभ मुहूर्त का ध्यान रखना महत्वपूर्ण है। 13 मार्च की रात 10:35 बजे से 14 मार्च की दोपहर 12:24 बजे तक फाल्गुन पूर्णिमा रहेगी।

होली का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्यौहार आपसी सौहार्द और भाईचारे का पर्व माना जाता है। होली के दिन एक दूसरे को गुलाल लगाकर, गले मिलकर और गुजियां बांट खुशियां मनाई जाती है। होली से पहले ही बाजारों में खूब चहल-पहल और रौनक देखने को मिली। लेकिन इस बार होली के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगेगा। ऐसे में यह जानना जरुरी है कि होली का पर्व मनाने के लिए शुभ मुहूर्त कब होगा।

होली से पहले ही होलाष्टक की शुरूआत हो गई थी। 13 मार्च को होलिका दहन किया गया और 14 मार्च को धूमधाम से होली का त्यौहार मनाया जा रहा है। बता दें कि होली का पर्व फाल्गुन पूर्णिमा पर मनाया जाता है। ऐसे में 13 फाल्गुन पूर्णिमा शुरू हो जाएगी और फाल्गुन पूर्णिमा 13 मार्च की देर रात 10 बजकर 35 मिनट से शुरू हो जाएगा और 14 मार्च  की 12 बजकर 24 मिनट तक चलेगा। बता दें कि छोटी होली के दिन भद्रा का साया रहेगा।

कब मनाई जाएगी होली ?

होली का पर्व देश के अलग अलग राज्यों में 14 को मनाया जाएगा साथ ही कई होली 15 तक भी मनाई जाएगी। बनारस और मथुरा की होली सबसे ज्यादा फेमस है यहां 14 मार्च और 15 मार्च को होली का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। वहीं मिथिला में 15 मार्च को होली मनाई जाएगी। 15 मार्च को होली मनाने का कारण यह है कि 14 मार्च को पूर्णिमा रहेगी जिससे इस दिन गुलाल या रंग नहीं लगाया जाएगा।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।