Maharashtra Election: महाराष्ट्र चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस ने मीडिया टीम की घोषणा की

Summary :

Maharashtra Election: भाजपा और कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले मीडिया से के लिए अपनी-अपनी टीम की घोषणा कर दी है। प्रदेश में अक्टूबर महीने में चुनाव होने की संभावना है। हारे हुए उम्मीदवार बने नए उम्मीद का चेहरा राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन की प्रमुख घटक भाजपा ने 30 से अधिक नेताओं की सूची जारी की है जो हर रोज सुबह नौ बजे और शाम चार बजे मीडिया से बात करेंगे। भाजपा की इस सूची मे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, वकील उज्ज्वल निकम और हाल ही में विधान पार्षद चुनी गईं पंकजा मुंडे के अलावा नए लोगों को भी…

BJP Congress

Maharashtra Election: भाजपा और कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले मीडिया से के लिए अपनी-अपनी टीम की घोषणा कर दी है। प्रदेश में अक्टूबर महीने में चुनाव होने की संभावना है।

Lok Sabha Election: कौन हैं उज्जवल निकम, जिन्हें BJP ने पूनम महाजन की जगह बनाया उम्मीदवार, आतंकी कसाब केस से है कनेक्शन - who is ujjwal nikam bjp candidate from north central

हारे हुए उम्मीदवार बने नए उम्मीद का चेहरा

राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन की प्रमुख घटक भाजपा ने 30 से अधिक नेताओं की सूची जारी की है जो हर रोज सुबह नौ बजे और शाम चार बजे मीडिया से बात करेंगे। भाजपा की इस सूची मे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, वकील उज्ज्वल निकम और हाल ही में विधान पार्षद चुनी गईं पंकजा मुंडे के अलावा नए लोगों को भी शामिल किया गया है। प्रदेश भाजपा मीडिया संयोजक नवनाथ बन सभी नेताओं के साथ समन्वय करेंगे। इन तीनों नेताओं के अलावा मुंबई भाजपा प्रमुख आशीष शेलार, पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे, विधान परिषद में भाजपा के नेता प्रवीण दरेकर, राज्य सरकार के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, गिरीश महाजन, विधायक नितेश राणे, अतुल भटकलकर, राम कदम और वरिष्ठ पार्टी नेता एवं उपाध्यक्ष माधव भंडारी को भी प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। पुणे से नवनिर्वाचित सांसद और केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल को पार्टी ने क्षेत्रीय मुद्दों के लिए प्रवक्ताओं की सूची में शामिल किया है।

भाजपा के भंडाफोड़ के लिए कांग्रेस ने कसी कमर

कांग्रेस ने अपनी ओर से 15 नेताओं को नियुक्त किया है, ताकि वे भाजपा के कथित फर्जी विमर्श का भंडाफोड़ कर सकें और राज्य के लोगों को सच्चाई से अवगत करा सकें। पार्टी के एक नेता ने कहा कि भाजपा और इसका आईटी प्रकोष्ठ विपक्षी नेताओं की तस्वीरों और वीडियो से छेड़छाड़ करके बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा कर राज्य के लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

कांग्रेस के नाना पटोले समेत कई नेता शामिल

उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों को सच्चाई से अवगत कराने और सत्तारूढ़ पार्टी के झूठे प्रचार को रोकने के लिए महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस के महाराष्ट्र ( Maharashtra Election ) प्रभारी रमेश चेन्निथला के निर्देशानुसार पंद्रह नेताओं और प्रवक्ताओं की एक टीम को जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस की सूची में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले, कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट, विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं गोवा मामलों के प्रभारी माणिकराव ठाकरे तथा विधान परिषद में कांग्रेस नेता सतेज पाटिल शामिल हैं।

Maharashtra Congress is working on these strategies to defeat BJP Nana Patole Said what will be their goal in future | Maharashtra Politics: बीजेपी को मात देने के लिए कांग्रेस की क्या

अन्य लोगों में पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री नसीम खान, सांसद चंद्रकांत हंडोरे, पूर्व मंत्री नितिन राउत, विधायक यशोमति ठाकुर, अमित देशमुख, विश्वजीत कदम, मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंधे, सचिन सावंत और चरण सिंह सपरा शामिल हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News