Maharashtra Road Accident: सोलापुर में दर्दनाक हादसा, पिकअप वैन के कुएं में गिरने से 8 लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख

Summary :

Maharashtra Road Accident: महाराष्ट्र के सोलापुर जिले की मालशिरस तहसील में रविवार को एक पिकअप वैन सड़क किनारे बने कुएं में गिर गई, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हुए। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और पूरे गांव में मातम छा गया। मरने वालों में चार महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि यह घटना तंदुलवाड़ी गांव के निकट हुई और वाहन में 15 लोग सवार थे। Solapur Road Accident: मौके पर मौजूद पुलिस और बचाव दल रिपोर्ट के मुताबिक, श्रद्धालु म्हसवड के सिद्धनाथ मंदिर के दर्शन करके अपने…

Maharashtra Road Accident: महाराष्ट्र के सोलापुर जिले की मालशिरस तहसील में रविवार को एक पिकअप वैन सड़क किनारे बने कुएं में गिर गई, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हुए। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और पूरे गांव में मातम छा गया। मरने वालों में चार महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि यह घटना तंदुलवाड़ी गांव के निकट हुई और वाहन में 15 लोग सवार थे।

Maharashtra Road Accident ( Source: Social Media )
Maharashtra Road Accident ( Source: Social Media )

Solapur Road Accident: मौके पर मौजूद पुलिस और बचाव दल

रिपोर्ट के मुताबिक, श्रद्धालु म्हसवड के सिद्धनाथ मंदिर के दर्शन करके अपने गांव लौट रहे थे, तभी उनकी वैन पलट गई और कुएं में जा गिरी। वैन के ब्रेक फेल होने के बाद गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे बने कुएं में गिर गई। स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Solapur Road Accident (Source: Social Media)
Solapur Road Accident (Source: Social Media)

Maharashtra Road Accident: सीएम ने हादसे पर जताया दुख

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दुर्घटना में हुई मौतों पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। फडणवीस ने बताया कि सात लोगों को बचाया गया है और अभी उनका इलाज जारी है। उन्होंने कहा कि सोलापुर के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए थे और राज्य सरकार हालात पर नजर रखने के लिए स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में है।

ALSO READ: ओमान के समंदर में डूबा भारतीय जहाज ‘विराट 1’, अमेरिकी नौसेना ने लाइफ राफ्ट गिराकर बचाई 14 भारतीय क्रू की जान

Rahul Kumar Rawat