महिला आरक्षण संशोधन बिल पास न होने पर भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने जताई निराशा

Summary :

पटना, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन बिल पास होने पर दुख जताया है। साथ ही उन्होंने बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी बिहार के विकास की उम्मीद भी की है। आरा के एक कार्यक्रम में पहुंचीं अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने कहा, “काफी समय से देश की सभी महिलाएं इस बिल के पास होने का इंतजार कर रही थीं, लेकिन बिल पास नहीं हो सका। एक महिला होने के नाते मेरा मानना है कि राजनीति में महिलाओं की भागीदारी कम से कम 33 फीसदी तो होनी ही चाहिए। खैर, अब देखना…

पटना, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन बिल पास होने पर दुख जताया है। साथ ही उन्होंने बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी बिहार के विकास की उम्मीद भी की है।

आरा के एक कार्यक्रम में पहुंचीं अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने कहा, “काफी समय से देश की सभी महिलाएं इस बिल के पास होने का इंतजार कर रही थीं, लेकिन बिल पास नहीं हो सका। एक महिला होने के नाते मेरा मानना है कि राजनीति में महिलाओं की भागीदारी कम से कम 33 फीसदी तो होनी ही चाहिए। खैर, अब देखना होगा कि कितना और लंबा इंतजार करना पड़ेगा।”

बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर आम्रपाली दुबे का कहना है कि उनके ऊपर भी नीतीश कुमार की तरह बिहार के विकास की बड़ी जिम्मेदारी है। नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार ने विकास की राह को करीब से देखा है और ऐसे में सम्राट चौधरी से भी बिहार को बहुत उम्मीदें हैं। हमें उन पर पूरा भरोसा है कि वे बिहार के विकास के लिए काम करेंगे।” नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्हें शपथ दिलवाई थी।

आम्रपाली दुबे मंगलवार को पटना स्थित 51 शक्तिपीठ मंदिरों में से एक बड़ी पटन देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं। माना जाता है कि इस मंदिर में मां सति की दाहिनी जांघ गिरी थी। मां पटन देवी को बिहार शहर की रक्षिका भी कहा जाता है।

मां पटन देवी के नाम पर ही पटना का नाम पड़ा था। मंदिर में मां के तीन सर्वशक्तिशाली रूपों की पूजा होती है, जिसमें मां महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती गर्भगृह में विराजमान हैं। अभिनेत्री ने दर्शन के बाद की फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

–आईएएनएस

पीएस/वीसी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.