मध्य प्रदेश राज्य सचिवालय (MP सचिवालय) की बहुमंजिला इमारत की तीसरी मंजिल पर शनिवार सुबह आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
- घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है
- सफाई कर्मचारियों ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई
- अग्निशमन दल ने आग पर काबू पा लिया है
दमकल विभाग को दी गई सूचना
सूत्रों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे कुछ सफाई कर्मचारियों ने सचिवालय वल्लभ भवन में धुआं देखा इसके बाद दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। भोपाल नगर निगम निगम के अग्निशमन अधिकारी रामेश्वर नील ने बताया, अग्निशमन दल ने आग पर काबू पा लिया है और तीसरी मंजिल से सिर्फ धुआं निकल रहा है। उस स्थान पर दस्तावेज रखे हैं।
पंद्रह से बीस दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर
उन्होंने कहा कि पंद्रह से बीस दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया था। सूत्रों ने बताया कि सचिवालय परिसर के गेट नंबर पांच और छह के पास काम कर रहे कुछ सफाई कर्मचारियों ने धुआं देखा और अधिकारियों को इसकी सूचना दी थी।


Download Android App
Download iOS App





