मीटिंग के बाद Mallikarjun Kharge बड़ा बयान, सरकार बनाने की कवायद शुरू नहीं करेगी ‘INDIA गठबंधन’

Summary :

INDIA Alliance: विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों के नेताओं ने सरकार गठन की संभावनाओं पर विचार करने के बाद बुधवार को कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार द्वारा शासित न होने की लोगों की इच्छा को साकार करने के लिए उचित समय पर उचित कदम उठाएंगे। Highlights: इंडिया गठबंधन दलों की बैठक हुई खत्म साझा बयान में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘हम सरकार बनाने की कवायद नहीं करेंगे’ उचित समय पर उचित कदम उठाएंगे ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं की करीब दो घंटे तक चली बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस गठबंधन के नेताओं की…

Mallikarjun Kharge

INDIA Alliance: विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों के नेताओं ने सरकार गठन की संभावनाओं पर विचार करने के बाद बुधवार को कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार द्वारा शासित न होने की लोगों की इच्छा को साकार करने के लिए उचित समय पर उचित कदम उठाएंगे।

Highlights:

  • इंडिया गठबंधन दलों की बैठक हुई खत्म
  • साझा बयान में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘हम सरकार बनाने की कवायद नहीं करेंगे’
  • उचित समय पर उचित कदम उठाएंगे

‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं की करीब दो घंटे तक चली बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस गठबंधन के नेताओं की मौजूदगी में संवाददाताओं से कहा कि आज की बैठक में मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति पर चर्चा की गई और बहुत से सुझाव आए।
उन्होंने गठबंधन की तरफ से एक बयान भी पढ़ा।

Image

नफरत, भ्रष्टाचार और वंचित रखने की राजनीति को करारा जवाब दिया

खरगे ने कहा, ‘‘इंडिया गठबंधन के घटक हमारे गठबंधन को मिले जबरदस्त समर्थन के लिए भारत के लोगों को धन्यवाद देते हैं। लोगों के जनादेश ने भाजपा और उनकी नफरत, भ्रष्टाचार और वंचित रखने की राजनीति को करारा जवाब दिया है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘यह भारत के संविधान की रक्षा के लिए, महंगाई, बेरोजगारी और साठगांठ वाले पूंजीवाद के खिलाफ और लोकतंत्र को बचाने के लिए जनादेश है।’’

Image

‘फासीवादी शासन’ के खिलाफ लड़ना जारी रखेगा

खरगे ने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा के ‘फासीवादी शासन’ के खिलाफ लड़ना जारी रखेगा।
उन्होंने कहा, ‘‘हम भाजपा सरकार द्वारा शासित न होने की लोगों की इच्छा को साकार करने के लिए उचित समय पर उचित कदम उठाएंगे। यह हमारा निर्णय है कि हमने जनता से जो भी वादा किया है, उसे निभाएंगे।’’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News