Malviya Nagar Hotel Owner Arrested: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लोरिस स्टे होटल के मालिक लवकेश बजाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आज करीब 2 बजे उसे साकेत कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस 3 से 4 दिन की रिमांड मांग सकती है। पुलिस पूछताछ में लवकेश ने कई बड़े खुलासे किए हैं। उसने पुलिस को बताया कि आग का मंजर देखकर वह बहुत डर गया था, इसलिए वह घटनास्थल से भाग गया। उसने दावा किया है कि ‘दिल्ली में सब चलता है’ कहकर उससे बदलाव कराए गए थे। होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत हुई और 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
Lovkesh Bajaj Arrested: “मैं डर गया था, इसलिए भाग गया”

दिल्ली के फ्लोरिश स्टे होटल में बुधवार को भीषण आग लगने के बाद से आरोपी लवकेश बजाज फरार चल रहा था। पुलिस ने शाम को उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया था। दिल्ली पुलिस की पूछताछ में लवकेश ने खुलासा किया कि हादसे के वक्त वह मौके से गुजरा जरूर था, लेकिन डर के मारे वहां रुका नहीं। उसने बताया कि उस समय उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था, इसलिए वह बिना किसी को कुछ बताए वहां से भाग गए। उसने बताया कि वह भागकर घर नहीं गया, बल्कि सड़कों पर भटकता रहा।
तीन पार्टनर मिलकर चला रहे थे होटल
जांचकर्ताओं के अनुसार, बिल्डिंग के मालिक की पहचान लवकेश बजाज के रूप में हुई है, जबकि पार्टनर विभाग का लाइसेंस जय मिश्रा के नाम पर जारी किया गया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह होटल तीन पार्टनर मिलकर चला रहे थे और दिल्ली भर में उनके कई होटल और गेस्ट हाउस भी हैं। पुलिस अब अन्य की तलाश कर रही है।
3 साल पहले खरीदी थी बिल्डिंग
पुलिस पूछताछ में लवकेश बजाज ने बताया कि, “मैंने तीन साल पहले 2022 में अहुलवालिया नाम के शख्स से यह बिल्डिंग ली थी और उसमें होटल कम गेस्ट हाउस शुरू किया। पहले ये खाड़ी की दुकान थी, जब उसने ये बिल्डिंग खरीदी तब इसकी हालत काफी जर्जर थी। मैंने ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट के तहत लाइसेंस लिया था। उसने बताया कि समय कम होने की वजह से उसने रोजमर्रा के कामकाज की जिम्मेदारी किसी दूसरे व्यक्ति (जय मिश्रा) को सौंप दी थी।
Malviya Nagar Hotel Fire: होटल मैनेजर की तलाश कर रही पुलिस
होटल अग्निकांड मामले में कार्रवाई तेज करते हुए दिल्ली पुलिस अब मैनेजर जय मिश्रा की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार, जय मिश्रा ही इस होटल का पूरा संचालन और निर्माण कार्य देख रहा था। यहां तक कि होटल का लाइसेंस भी उसी के नाम पर दर्ज था। हादसे के बाद से ही आरोपी मैनेजर जय मिश्रा फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।


Download Android App
Download iOS App




