भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आंध्र प्रदेश में तेदेपा की एक रैली को इसलिए संबोधित किया क्योंकि वह खुद को एक राष्ट्रीय नेता के रूप में प्रस्तुत करने के लिए बेताब हैं।
हुसैन ने कहा, ”उनका (ममता) अपने राज्य में आधार घट रहा है और वह आंध्र प्रदेश में तेदेपा की रैली को संबोधित करने जा रही हैं। यह खुद को एक राष्ट्रीय नेता के रूप में प्रस्तुत करने की उनकी बेताबी है। पूछना चाहता हूं कि पश्चिम बंगाल के अलावा तृणमूल कांग्रेस की मौजूदगी और कहां है ?”
उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डरती हैं क्योंकि वह अच्छी तरह से जानती हैं कि बंगाल के लोगों ने उन्हें हराने का मन बना लिया है। ममता बनर्जी ने रविवार को आंध्र प्रदेश के विशाखापतनम में तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) की एक रैली को संबोधित किया था।


Download Android App
Download iOS App




