नई दिल्ली : देश में चुनावी बिगुल बज चुका है। इसके साथ ही सभी पार्टियों ने कमर कसते हुए चुनावी दंगल में अपनी ताल भी ठोक चुकी हैं। पहले चरण के लिए 11 अप्रैल को 20 राज्यों में चुनाव होने हैं। इसके मद्देनजर भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों का चयन किया है। दिल्ली से प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी का नाम है। तिवारी अगले 3 से 9 अप्रैल तक न केवल देशभर में धुआंधार प्रचार करेंगे बल्कि अपने जलवे से पूर्वांचलियों के वोटों को भी साधेंगे। तिवारी 34 बड़ी रैलियों में जाकर लोगों को संबोधित करेंगे।
लोकसभा चुनाव 2019 में दिल्ली भाजपा अपना संकल्प पत्र लाएगी। फिलहाल इसे कमेटी तय करेगी। इस संकल्प पत्र में दिल्ली से जुड़ी हुई चीजें शामिल होगी।खासतौर पर विरोधी पक्ष को मात देने के लिए संकल्प पत्र भाजपा की ढाल बनेगी। इसका जल्द ही घोषणा कर दिया जाएगा। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली भाजपा दिल्ली के सड़कों पर 140 ई-रिक्शा चुनाव प्रचार के लिए उतारेगी।
दिल्ली भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि हर विधानसभा में दो-दो ई-रिक्शा पर एलईडी स्कीन, ऑडियो व भाजपा की पिछले पांच साल की उपलब्धियां होंगी। ई-रिक्शा हर विधानसभा की सभी कॉलोनियों की गलियां व चौक-चौराहों पर भाजपा की प्रचार-प्रसार करेगी। लोकसभा चुनाव में हर एक पार्टी अपने दल को मजबूत बनाने के लिए हर हथकंडा अपना रही है। ऐसे में कवि कुमार विश्वास से सोमवार देर रात दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के मिलने की अटकलें तेज हो गई हैं। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि कुमार विश्वास कभी भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



