पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भारतीय सेना को कथित तौर पर ‘‘मोदी जी की सेना’’ कहने पर उनकी आलोचना करते हुए कहा कि यह बल का अपमान है। बनर्जी ने भारतीय सेना को देश की संपत्ति बताया और कहा कि यह देशवासियों की है, साथ ही उन्होंने देशवासियों से आदित्यनाथ के बयान को खारिज करने के लिए एकजुट होने को कहा।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ”यह सुनना बेहद स्तब्धकारी है कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री भारतीय सेना को ‘मोदी सेना’ कह रहे हैं। भारत की सेना का ऐसा निजीकरण अपमान और अनादर है।”
उन्होंने कहा, ”हमें अपनी सेना पर गर्व है। यह हम सब की है। यह हमारे देश की धरोहर है, भाजपा की कैसेट नहीं। इस देश के लोगों को इस बयान को खारिज करने के लिए एकसाथ आना चाहिए।”


Download Android App
Download iOS App





