राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने लोगों को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बधाई दी है।
राष्ट्रपति ने बुधवार को एक शुभकामना संदेश में कहा, ‘‘खुशी के त्यौहार क्रिसमस पर, मैं भारत और विदेश में रहने वाले लोगों, खासतौर से अपने ईसाई भाईयों और बहनों को शुभकामनाएं देता हूँ।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ हम ईसा मसीह का जन्मदिन मनाते हैं जिनका जीवन मानवता के लिए प्रेरणा का ह्मोत रहा, जिनका जीवन हमें प्रेम, करुणा और भाईचारे का संदेश देता है। आज जब दुनिया संघर्ष, नफरत और हिंसा से उत्पीड़ति है, उनके विचारों और कर्मों में जख्मों को भरने और रास्ता दिखाने की ताकत है। आइए आज हम उनके दिखाए रास्ते पर चलें और अधिक दयालु और समतावादी समाज का निर्माण करें।’’
श्री नायडू ने क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईसा मसीह की कहानी सत्य, प्रेम और आशा की है और ईसा सभी को मानवता का पाठ पढ़ते हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘हमें वंचितों के प्रति सछ्वावपूर्ण व्यवहार करना चाहिए और शांति, सहिष्णुता और सछ्वावना के आधार पर बेहतर विश्व बनाना चाहिए।’’ उपराष्ट्रपति ने इस अवसर पर प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में मंगल की कामना की।


Download Android App
Download iOS App



