बंगाल में स्वास्थ्य घोटाले की कई परतें जल्द सामने आ सकती हैं: BJP

Summary :

BJP: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कहा कि राशन और शिक्षा घोटाले के बाद पश्चिम बंगाल में जल्द ही स्वास्थ्य घोटाले की कई परतें सामने आ सकती हैं। भाजपा की टिप्पणी कलकत्ता उच्च न्यायालय के उस आदेश के बाद आयी है जिसमें अदालत ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इसके पूर्व प्राचार्य संदीप घोष के कार्यकाल के दौरान कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी। इस मामले की छानबीन के लिए राज्य सरकार ने विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया था। भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता…

BJP: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कहा कि राशन और शिक्षा घोटाले के बाद पश्चिम बंगाल में जल्द ही स्वास्थ्य घोटाले की कई परतें सामने आ सकती हैं। भाजपा की टिप्पणी कलकत्ता उच्च न्यायालय के उस आदेश के बाद आयी है जिसमें अदालत ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इसके पूर्व प्राचार्य संदीप घोष के कार्यकाल के दौरान कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी।

इस मामले की छानबीन के लिए राज्य सरकार ने विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया था। भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा, पश्चिम बंगाल में राशन घोटाले और शिक्षा घोटाले के बाद, मुझे लगता है कि स्वास्थ्य घोटाले की कई परतें अब बहुत जल्द उजागर होने वाली हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें  FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Rahul Kumar Rawat